GMCH STORIES

मतदाता जागरुकता प्रदर्शनी शुरु

( Read 9262 Times)

25 Jan 20
Share |
Print This Page
मतदाता जागरुकता प्रदर्शनी शुरु
डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, कोटा   जिले के नवीन मतदाताओं को जागरूक करने, मतदाता सूची में नाम जुडवाने एवं अपने मताधिकार का उपयोग करने के प्रति चेतना जागृत करने के लिए सूचना केन्द्र के सभागार में शुक्रवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय मतदाता जागरूता प्रदर्शनी प्रारंभ हुई। संभागीय आयुक्त एलएन सोनी एवं जिला कलक्टर ओम कसेरा ने प्रदर्शनी का विधिवत रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। 
             दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के परिप्रेक्ष्य में आयोजित की गई जागरुकता प्रदर्शनी में निर्वाचन की पुरातन व्यवस्थाओं में ऊंटों पर चल मतदान केन्द्रों से लेकर आधुनिक व्यवस्थाओं के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को दर्शाया गया है। मतदाता जागरूकता के लिए 22 पैनल्स पर फोटोग्राफ्स और राइटप्स के माध्यम से जानकारी का प्रदर्शन किया गया है। देश के लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया के दौरान तकनीकी विकास की जानकारी का सजीव चित्रण भी प्रदर्शनी में देखने को मिल रहा है। प्रदेश के विशिष्टजनों से लेकर आमजन द्वारा विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के दुर्लभ चित्रों का भी इसमें समावेश किया गया है। प्रदर्शनी में नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुडवाकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। 
        प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए संभागीय आयुक्त ने कहा कि मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी के माध्यम से युवा देश में मतदान प्रक्रिया में हुए बदलाव से रूबरू हो सकेंगे। मतदान लोकतंत्र में भागीदारी और उल्लास का पर्व है। इस तरह की प्रदर्शनी के आयोजन से युवा मतदाताओं को देश में लोकतंत्र मजबूती के लिए चुनाव व्यवस्थाओं में हुए नवीन परिवर्तन और तकनीकी विकास की जानकारी सहजता से मिलती है। प्रदर्शनी में मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं का नाम निर्वाचन नामावली में जुडवाने, नाम में संशोधन करवाने और नाम हटवाने की प्रकिया के लिए निर्धारित आवेदन पत्रों की भी विस्तृत जानकारी दी। ़प्रदर्शनी स्थल पर ईवीएम मशीन से मतदान प्रक्रिया का भी संजीव प्रदर्शन भी किया गया।  
            इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों सहित आमजन ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सुनीता मेडतवाल ने दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आधारित रंग-बिरंगी फूलों की खूबसूरत रंगोली बनाकर मताधिकार में युवाओं की भागीदारी को दर्षाया। रंगोली में स्कूली बालक-बालिकाओं द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति आकर्षित एवं जिम्मेदारी तय करते हुयेे स्लोगन का अंकन किया गया। इस मौके पर बालिकाओं द्वारा तख्तियों के माध्यम से मतदाताओं के लिए जागरूकता संदेश प्रसारित किये गये। उपखण्ड अधिकारी कोटा मोहनलाल प्रतिहार, उपनिदेशक जनसम्पर्क हरिओम सिंह गुर्जर, सहायक लेखाधिकारी देवेन्द्र सिंह चौहान, निर्वाचन शाखा के आशीष, मुरारी यादव, दिनेश पंचोली ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी। 

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like