GMCH STORIES

गांधी जी सभी वर्गों में समानता का भव देखते थे--मेहता

( Read 4038 Times)

12 Aug 20
Share |
Print This Page
गांधी जी सभी वर्गों में समानता का भव देखते थे--मेहता

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के आयोजनों की श्रृंखला में आयोजित किये जा रहे ‘‘अगस्त क्रान्ति सप्ताह’’ आयोजन के तहत मंगलवार को नगर निगम कोटा उत्तर व नगर निगम कोटा दक्षिण के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 6-6 सफाई कर्मचारियों को निगम के राजीव गांधी प्रशासनिक भवन में दोनों निगमों द्वारा आयोजित एक संयुक्त कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
       मुख्य अतिथि गांधी जयन्ती समारोह समिति के जिला समन्यवयक पंकज मेहता ने सभी कार्मिकों को साफा बंधवाकर एवं श्रीफल व प्रमाण पत्र प्रदान कर कोटा उत्तर से दीपक, सेक्टर, राजेश झावा, संजीव चौहान, राजा बाबु सिगोर, सतीश और रणजीत को सम्मानित किया गया। कोटा दक्षिण से मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश पचेरवाल, दौलतराम, मोरपाल, कृष्णा, राधेश्याम और छोटूलाल को सम्मानित किया गया।

            मेहता ने अपने सम्बोधन में कहा कि गांधी जी सभी वर्गों में समानता का भाव देखते थे। उन्होंने सभी नागरिकों को स्वयं कार्य अपने स्तर पर ही करने का सदेश दिया तथा सफाई कर्मियों को ईश्वर पुत्र कहकर सम्बोधित किया। उन्होंने गांधी जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए देश, समाज की उन्नति में भागीदार बनने का आव्हान किया। 
नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त वासुदेव मालावत ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समानता के साथ आगे बढने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय सभी सफाई कर्मियों द्वारा बेहत्तर कार्य किया गया है, सभी बधाई के पात्र है। नगर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त कीर्ति राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधीजी के सिद्धातों को जीनव में अपनाकर समभाव के साथ देश की उन्नति में भागीदार बना जा सकता है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के समय सफाई कर्मियों द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी गांधीजी के सपनों को साकार करने में पूरी क्षमता से कार्य करने का आव्हान किया। 
अतिरिक्त आयुक्त राजपालसिंह ने आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्मिकों को बधाई दी। इस अवसर पर उपायुक्त अशोक त्यागी, गांधी जयंती समारोह समिति के सदस्य संदीप दिवाकर, नगर निगम कोटा उत्तर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अशोक जैन सहित सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित रहे।  

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like