GMCH STORIES

विधानसभा आम चुनाव में जिले में अनुमानित 71.52 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

( Read 5398 Times)

08 Dec 18
Share |
Print This Page
 विधानसभा आम चुनाव में जिले में अनुमानित 71.52 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान कोटा । ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। जिले में अनुमानित 71.52 प्रतिशत मतदान किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल ने बताया कि जिले में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। आम मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने स्वतन्त्र, निष्पक्ष मतदान के लिए चुनाव से जुडे सभी अधिकारियों, मतदान दल के सदस्यों, राजस्थान पुलिस, अर्द्वसैनिक बल के जवानों, स्वीप गतिविधियों में सहयोग करने वाले सभी सामाजिक व स्वयं सेवी संगठनों का भी आभार व्यक्त किया।

चुनाव नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 9 बजे तक जिले में 6.72 प्रतिषत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। विधानसभा क्षेत्र पिपल्दा में 7.10 सांगोद में 8.50 कोटा उत्तर में 6.53 कोटा दक्षिण में 6.16 लाड़पुरा में 6.45 रामगंजमण्डी में 6.72 प्रतिषत मतदान किया गया। प्रातः 11 बजे तक जिले में 22.27 प्रतिषत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। विधानसभा क्षेत्र पिपल्दा में 22.16 सांगोद में 23.50 कोटा उत्तर में 21.12 कोटा दक्षिण में 19.85 लाड़पुरा में 23.78 रामगंजमण्डी में 23.25 प्रतिषत मतदान किया गया।

इसी प्रकार दोपहर 1 बजे तक जिले में 38.49 प्रतिषत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। विधानसभा क्षेत्र पिपल्दा में 38.38 सांगोद में 39.50 कोटा उत्तर में 36.40 कोटा दक्षिण में 34.83 लाड़पुरा में 42.04 रामगंजमण्डी में 41.66 प्रतिषत मतदान किया गया। अपरान्ह 3 बजे तक जिले में 56.18 प्रतिषत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। विधानसभा क्षेत्र पिपल्दा में 54.18 सांगोद में 61.17 कोटा उत्तर में 54.75 कोटा दक्षिण में 50.74 लाड़पुरा में 55.97 रामगंजमण्डी में 60.30 प्रतिषत मतदान किया गया।

सांय 5 बजे तक जिले में 71.52 प्रतिषत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। विधानसभा क्षेत्र पिपल्दा में 72.67 सांगोद में 74.80 कोटा उत्तर में 69.20 कोटा दक्षिण में 69.76 लाड़पुरा में 71.69 रामगंजमण्डी में 75.18 प्रतिषत मतदान किया गया।

जिला कलक्टर ने सपत्निक किया मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव गोयल ने सिविल लाइन्स स्थित मतदान केन्द्र संख्या 55 उपनिदेक कृषि कार्यालय पहुंचकर धर्मपत्नि श्रीमती श्वेता गोयल के साथ मतदान किया। उन्होंने आम मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर मतदान किया।

माकूल व्यवस्थाओं से खुश हुए दिव्यांग

विधान सभा आम चुनाव में पहली बार दिव्यांगजनों के लिए मतदान करने के लिए माकूल व्यवस्था की गई। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर व्हील चेयर, मतदान केन्द्र लाने ले जाने के लिए वाहन एवं मतदान केन्द्र पर आवश्यकता पडने पर सारथी सहित पानी, छाया, बैठक आदि व्यवस्थाएं की गई। कुन्हाडी आवासन मण्डल के राउमावि में गणपति आवास बूंदी रोड से मतदान करने आये राजेन्द्र सिंह सहित रमेश नागर आदि ने बताया कि पहली बार दिव्यांगजनों को मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने से शत प्रतिशत मतदान करने एवं लोकतंत्र में भागीदार बनने का मौका मिला है।

दिव्यांगजनों ने भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोटा को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल ने दिव्यांगजनों की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वयं पहल कर हमें जिला प्रशासन से जोडे रखा और अनेक कार्यक्रम आयोजित कर हमारा हौसला बढाया। निश्चित रूप से पहली बार दिव्यांगजनों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मिलने से अधिकाधिक मतदान करने में सफल हो पाये हैं।

व्हीलचेयर से पहुंचे वोट डालने बोन केंसर पीडित बलदेव

विधानसभा आम चुनाव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कैथून के मतदान केन्द्र संख्या 154 पर व्हील चेयर में बैठकर वोट डालने आये बोन कैंसर एवं किडनी की बीमारी से पीडित 70 वर्षीय बलदेव सिंह। बीमार होने के बाद भी लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने के लिए जागरूक बलदेव सिंह को उनका बेटा जगदीप सिंह व्हील चेयर पर बिठाकर लाया और मतदान कराया।

शादी के मण्डप जैसे सजे आदर्श मतदान केन्द्र

विधानसभा आम चुनाव में आदर्श मतदान केन्द्र शादी के मण्डल जैसे खूबसूरत चमचमाते हुए दिखाई दिये। इन केन्द्रों पर राउण्ड चेयर्स, कुर्सियां, शामियाने, छाया, पानी, रोशनी, चाय आदि व्यवस्थाओं से पहली बार लगा कि जैसे विवाह का पाण्डाल सजा रखा हो। रामगंजमंडी के आदर्श केन्द्र पर युवा मतदाताओं के स्वागत के लिए शानदार रंगोली बनाई गई थी तथा सेल्फी पाइंट बनाया गया जो आकर्षण का केन्द्र रहा। यहां पर बनाई गई रंगोली मतदान के लिए प्रेरित करने का काम कर रही थी।

रंगोली में वोटिंग मशीन, वीवीपेट मशीन व अन्य आवश्यक वस्तुएं भी मतदाताओं को आकर्षित कर रही थी। नये कोटा में दिशा डेल्फी पब्लिक स्कूल में भी आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया जिसमें भी इस प्रकार के माकूल प्रबंध नजर आये। बात यहीं खतम नहीं होती इन आदर्श केन्द्रों पर मतदान की शुरूआत में आने वाले प्रथम मतदाताओं का मांगलिक तिलक लगाकर, फूल मालाओं से लोकतंत्र में भागीदारी निभाने के लिए स्वागत कर उनका सम्मान भी किया गया।

मतदान कर्मियों ने सराहा भोजन व्यवस्था को

विधानसभा आम चुनाव में जानकी देवी बजाज कन्या महाविद्यालय में की गई भोजन एवं नाश्ता व्यवस्था को इस बार मतदान कर्मियों ने खूब सराहा। समय पर गुणवत्तायुक्त भोजन एवं नाश्ता मिलने से मतदान कर्मियों ने जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। मतदान कर्मियों का कहना था कि पहली बार समय पर भोजन एवं नाश्ता गर्म परोसा गया तथा भोजन की गुणवत्ता भी अच्छी रही। इस बार सभी मतदान दल के सदस्यों को अग्रिम यात्रा भत्ते का भुगतान सीधे बैंक खातों के माध्यम से किया गया।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like