GMCH STORIES

जीवोत्थान जन्म राशि फलानुमान - 

( Read 2373 Times)

21 Oct 20
Share |
Print This Page
जीवोत्थान जन्म राशि फलानुमान - 

जीवोत्थान जन्म राशि फलानुमान - 
(महर्षि यादवेन्द्र शिक्षा शास्त्री, Rtd RES, भाषात्रयी साहित्यकार। ) 
दिनांक 22 /10/2020,, 
जन्मराशितःआज सांकेतिक फलानुमान   
(विशेषार्थ स्वजन्म पत्रिका दृष्टव्य)   
(एकन्दर राशि फल बोध - 
++++++++++++
,  वृश्चिक  कुंभ मेष ,तुलाराशि वालों के लिये दिनमान के मिश्रित ,वृष , कन्या ,मकर  राशि ,  के लिए अड़चन फलद समय  तथा अन्य हेतु अपेक्षाकृत दिनमान ठीक।) 
मेष –
समय कुछ बातों में  सुधार कारक है। आवश्यकता के अनुसार काम करें।दैनिक काम में कहीं अवरोध के बाद सुधार ।कोई प्रसन्नता प्रतित हो सकती  है । आपका साहस बढेगा।आपके अनुभव से दूसरों की सहायता होगी।व्यावसायिक लाभ के योग। 
वृषभ  - 
समय कुछ बातों में अवरोधक है  ।  कार्य क्षेत्र ,व्यावसायिक तथा निर्धारित काम में विवेक से सफलता । कहीं से सहयोग मिलने में  विलंबिता के आसार। पराक्रम बढेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य हो सकता है।धार्मिक कर्म उन्नत।स्वास्थ्य व वाहन में प्रारंभिक सतर्कता रखें। 
मिथुन –
समय कुछ बातों में अच्छा है।  आवश्यक काम हल हो सकता है।  प्रभाव ,कार्य क्षेत्र व कौशल बढ़ेंगे।धनागमन तथा आर्थिक विकास के लिए प्रयास   उचित। प्रभाव बढेगा।
कर्क - 
समय अनुकूल है।   समय का सदुपयोग करें। विकास के योग।किसी अच्छे सज्जन से संपर्क हो सकता है। व्यापार तथा आध्यात्मिक पक्षों में संतोष। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।  नव समाचार मिल सकते हैं।  खान -पान में  विविधता।
सिंह - 
समय अपेक्षाकृत ठीक  ठीक है । घरेलू काम में प्रारंभिक सावधानी उचित।अच्छे विचारों तथा विवेक से मान बढेगा । किसी अच्छे काम में सहभागिता के आसार । सेवा पक्ष अच्छा है। धनागमन के बारे में बातचीत करें। धार्मिक व आध्यात्मिक पक्ष ठीक। 
कन्या-
समय कुछ बातों में  अवरोधक है।   विशेष कार्य में प्रारंभिक अड़चन। निकटतम या परिवार के सदस्यों से बातचीत में धैर्य से लाभ ।धार्मिक पक्ष सुधरेगा। आपके अनुभवों से दूसरों के काम सिद्ध होंगे। सफर व स्वास्थ्य में सावधानी। 
तुला – 
समय कुछ बातों में ठीक-ठीक   है। नवीन काम ससमय करें।  इच्छित काम के लिये   प्रयास करें।  परिजनों के समाचार मिलेंगे।  सफर प्रारंभिक सावधानी उचित । व्यक्तिगत व सेवा पक्ष के  विकास के लिए योजनबद्ध क्रियान्वयन करें।
वृश्चिक -
समय कुछ बातों में ठीक-ठाक है।  प्रयास का सुफल कुछ अवरोध के बाद मिलेगा। प्रिय समाचार मिलेंगे।अप्रत्याशित रूप से किसी प्रकरण में सफलता संभव होगी । परिवारजन मिलने आयेंगे। आध्यात्मिक पक्ष बढेगा।आंत्रवात का प्रभाव है । अभी देशी दवा का उपयोग ठीक रहे।कोई नयी बात सामने आयेगी।कमजोरी महसूस होगी ।  
धन
  समय कुछ बातों में लाभदायक है। लेन देन में ध्यान रखें।  प्रारंभिक अड़चन के बाद निर्धारित कार्यक्रम का हल  संभव हो सकता है। व्यापार व नौकरीमें कुछ बातों में अभी सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विचार उचित। धर्म -सेवा-परोपकार पक्ष अच्छें  हैं। वाहन व स्वास्थ्य में परहेज़ उचित।
मकर -
समय  कुछ पक्षों में प्रारंभिक अड़चन कारक है ।अपना कार्य स्वयं  धैर्य से करें।  आपके सहयोग से साथियों के आवश्यक काम हल हो सकते हैं।    व्यापार या दैनिक काम में सफलता  कुछ अड़चन के बाद मिलेगी। धार्मिक कार्य बढेगें। धनागमन के लिए प्रयास कल से करें।
कुंभ -
समय अभी सुधारक है।आवश्यक कार्य में कुछ अवरोध के बाद सफलता संभव।  कहीं से सहयोग के समाचार मिल सकते हैं।साहस व धैर्य बढेंगे। आवश्यक प्रकरण में सहभागिता से लाभ।व्यापार/नोकरी   के लिए  प्रयास करें। धार्मिक व कार्य क्षेत्र में नवीनता  के आसार। कोई अप्रिय घटना के समाचार संभावना। किये कार्यों की समीक्षा के योग धनागमन के आसार। वाहन स्वास्थ्य संभालें। 
मीन - 
कुछ पक्षों में संतोष कारक  है।  विशेष कार्य में  प्रयास उचित रहे । अच्छे काम में   सहभागिता के आसार ।  साहस   बढेगा।   आर्थिक, सामाजिक या व्यवसाय पक्ष में विकास के आसार ।आर्थिक पक्ष के लिए योजनबद्ध काम करें।      धार्मिक कार्यों में सहभागिता के आसार।                    


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jyotish
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like