GMCH STORIES

मसाजो नोनाका हैं दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति

( Read 20638 Times)

11 Apr 18
Share |
Print This Page
मसाजो नोनाका हैं दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति अशोरो। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंसटीन के विशेष सापेक्षता के सिद्धांत की खोज से कुछ महीने पहले जन्मे जापान के 112 वर्षीय मसाजो नोनाका दुनिया के सबसे उम्रदराज शख्स हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने बताया कि 25 जुलाई 1905 को जन्मे मसाजो नोनाका को सबसे उम्रदराज व्यक्ति होने का खिताब स्पेन के फ्रांसिस्को नुनेज ओलिवेरा का इस वर्ष 113 वर्ष की उम्र में निधन हो जाने के बाद मिला।

नोनाका ने अपनी युवावस्था में खेती आैर लकड़हारे का काम किया। बाद में उन्होंने टोक्यो से 900 किलोमीटर दूर अपने गृह नगर अशोरो में एक सराय का संचालन किया। उन्हें दो पुत्राें और तीन पुत्रियों के पालन-पोषण का सौभाग्य मिला।

नोनाका स्पा का मजा लेते रहे हैं और वह मिठाइयों के शौकीन हैं। स्ट्राबेरी स्पंज केक उनका सबसे पसंदीदा व्यंजन है। उन्हें मंगलवार को रिश्तेदारों और सरकारी अधिकारियों ने एक समारोह में सम्मानित किया।

गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक अन्य जापानी नागरिक जिरोईमोन को 2013 में सर्वाधिक उम्रदराज जापानी व्यक्ति का खिताब दिया था।

प्रामाणिक रूप से अब तक के सबसे अधिक समय तक जीवित रहने वाले व्यक्ति फ्रांस के जीन्ने लुईस कालमेन्ट थे। वह 122 वर्ष और 164 दिनों तक जीवित रहे। उनका 1997 में निधन हुआ था।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like