GMCH STORIES

लगातार तीसरे दिन 6 लाख से अधिक जांच

( Read 11386 Times)

07 Aug 20
Share |
Print This Page
लगातार तीसरे दिन 6 लाख से अधिक जांच

4 घंटों में 6,64,949 जांच कर भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड ,लगातार तीसरे दिन 6 लाख से अधिक जांच की गईं

आज तक कुल 2.21 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच,प्रति दस लाख आबादी पर जांच की संख्या बढ़कर 16,000 से पार हुई
 

भारत ने टेस्ट,टैक और ट्रीट की रणनीति जारी रखते हुए लगातार तीसरे दिन कोविड19 के 6 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है। भारत में प्रतिदिन जांच की संख्या तेजी से बढ़ाने के कारण देश रोजाना 10 लाख क्षमता बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 6,64,949 जांच की गईं।

आज तक कुल 2,21,49,351 जांच की गई हैं। प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या तेजी से बढ़ने से 16,050 हो गई है। आक्रामक जांच रणनीति अपनाए जाने से संक्रमित मरीजों की पहचान, संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उनका पृथकवास करने के साथ-साथ मरीजों का शीघ्रता से उपचार करने के परिणामस्वरूप देश में जांच कार्य में तेजी आई है।

टेस्ट,ट्रीट और ट्रैक की रणनीति को जारी रखते हुए देश में लगातार प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ रही है। इस समय देश में 1370 प्रयोगशालाएं हैं। जिनमें से 921 सरकारी और 449 निजी प्रयोगशालाएं हैं। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं।

रियल टाइम आरटी पीसीआर आधारित प्रयोगशालाएं- 698 सरकारी 422, निजी 276

ट्रूनेट आधारित प्रयोगशालाएं 563-सरकारी 467, निजी 96

सीबीएनएएटी आधारित प्रयोगशालाएं-  109-सरकारी 32, निजी 77


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Health Plus
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like