GMCH STORIES

डॉक्टर हर्ष वर्धन ने वेब पलेटफार्म पर ई—मीडिएशन ई- मैगजीन का लोकार्पण किया

( Read 21373 Times)

01 Jun 20
Share |
Print This Page
डॉक्टर हर्ष वर्धन ने वेब पलेटफार्म पर ई—मीडिएशन ई- मैगजीन का लोकार्पण किया

डॉक्टर हर्ष वर्धन ने वेब पलेटफार्म पर ई—मीडिएशन ई- मैगजीन का लोकार्पण किया

आशा वयक्त की कि ई- मीडिएशन से शीघ्र, और सस्ता न्याय मिल सकेगा

ई- मीडिएशन से कानूनी लंबित मामलों की संख्या कम होगी

  नई दिल्ली, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने आज नई दिल्ली में ई- मीडिएशन राइटिंगस नामक ई- मैगजीन की पहली प्रति का लोकार्पण किया। उन्होंने इसे न्याय प्रदान करने की प्रणाली को तीव्र बनाने की दिशा  में एक नवाचार का प्रयास बताया। डा हर्ष वर्धन ने इसे एक अच्छी शुरुआत बताया और कहा कि यह संस्थागत व्यवस्था का अभिन्न अंग बन कर जिला अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक काम में लाया जा सकेगा। इस समय लोगों को न्याय के लिये बेहद कठिनाइयों को सामना करना पड़ता है क्योंकि इंसाफ पाना सरल नहीं अपितु जटिल है और इसमे कई वर्ष लग जाते हैं । उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि ई- मीडिएशन संकेतात्मक नहीं रहेगा और एक विशाल रूप ले लेगा। मध्यस्थता हमारी पुरातन परंपराओं के अनुरूप है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह समय की मांग है कि न्ययपालिका नई पहल पर विचार करे और अदालतों को वर्चुअल बना कर न्याय प्रणाली में सुधारों की शुरुआत करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे ई- मीडीएशन को न्याय की कुशल प्रणाली बनाने में अपना सहयोग देंगे।

ई- मैगजीन की मुख्य समन्वयक पुष्प गुप्ता ने – मैगजीन को नई अवधारणा बताया और कहा कि इस मैगजीन में अमरीका, सिंगापुर और बंगलादेश के विधिवेत्ताओं ने लेख लिखे हैं। वरिष्ठ एडवोकेट ए एस चंडियोक ने ई- मीडिएशन पर व्यापक जानकारी देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कार्ट की ई-समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति डी चन्द्रचूड़ का भी ई मैगजीन को आशीर्वाद मिला है।  


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Health Plus
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like