मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

विवाहित महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य हेतु मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य

विवाहित महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य हेतु मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य विषयक हस्तक्षेपीय देखभाल पैकेज का उर्ध्वोन्मुखी प्रचार(up scaling)

WAf𝕏TGin✉🖨
विवाहित महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य हेतु मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य

विवाहित महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य हेतु मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य विषयक हस्तक्षेपीय देखभाल पैकेज का उर्ध्वोन्मुखी प्रचार(up scaling) महाराणा प्रताप क्रृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के संगठक समुदाय एवम व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय की अखिल भारतीय समेकित अनुसंधान परियोजना-मानव विकास एवम पारिवारिक अधययन ने महिला एवम बाल विकास विभाग ,राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमन्त्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम में " "विवाहित महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य हेतु मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य विषयक हस्तक्षेपीय देखभाल पैकेज का उर्ध्वोन्मुखी प्रचार किया गया.डॉ.गायत्री तिवारी,वैज्ञानिक एवम राष्ट्रीय तकनीकी समन्वयक ने प्रतिभागियों को महिला के सम्पूर्ण स्वास्थ्य हेतु परिवार जनों की भूमिका समझाते हुए पैकेज की प्रासंगिकता बताई.इस अवसर पर श्रीमान महावीर खराड़ी,उप निदेशक ने इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए राष्ट्र स्तरीय परियोजनाओं में महाविद्यालय द्वारा किये गए कार्यों को एक अच्छा कदम बताया एवम भविष्य में भी इस तरह के सहयोग की अपेक्षा की. श्रीमती स्नेहा जैन,सीनियर रिसर्च फेलो एवम श्रीमती .रेखा राठौर द्वारा पैकेज वितरण कर उसके प्रयोग सम्बन्धी जानकारी दी गई.लगभग ७० प्रतिभागियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की.संयोजन समन्वयक श्रीमती कैलाश कुंवर एवम संचालन श्रीमती रेखा देवड़ा ने किया.