मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

शिविर में १७८ को मिला निःशुल्क परामर्श

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में लगे दो दिवसीय ईएनटी एवं चर्म रोग परामर्श शिविर में १७८ रोगियों को ईएनटी सर्जन डॉ. कनिष्क मेहता और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित सक्सेना ने निःशुल्क परामर्श दिया।

मुख्य बिंदु
  • जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में लगे दो दिवसीय ईएनटी एवं चर्म रोग परामर्श शिविर में १७८ रोगियों को ईएनटी सर्जन डॉ.
  • कनिष्क मेहता और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.
  • मोहित सक्सेना ने निःशुल्क परामर्श दिया।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में लगे दो दिवसीय ईएनटी एवं चर्म रोग परामर्श शिविर में १७८ रोगियों को ईएनटी सर्जन डॉ. कनिष्क मेहता और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित सक्सेना ने निःशुल्क परामर्श दिया।

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने बताया कि जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में दो दिवसीय ईएनटी एवं चर्म रोग परामर्श शिविर बुधवार और शुक्रवार को हुआ। इसमें ईएनटी सर्जन डॉ. कनिष्क मेहता ने ९२ रोगियों को निःशुल्क परामर्श दिया।

इसके अलावा १८ रोगियों की एंडोस्कॉपी और ऑडियोमेट्री की जांच रियायती दर पर की गई। शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित सक्सेना ने ८६ रोगियों को निःशुल्क परामर्श दिया।

शिविर में पहुंचने वाले रोगियों को हॉस्पीटल प्रबंधन की ओर से जांचों पर बीस प्रतिशत की छूट दी गई थी। शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ।