GMCH STORIES

महिला मित्र अपने मित्र का शव लेकर थाने पहुंची 

( Read 18945 Times)

20 Sep 20
Share |
Print This Page
महिला मित्र अपने मित्र का शव लेकर थाने पहुंची 

कोटा.  उद्योगनगर थाना क्षेत्र की चन्द्रशेखर आवासीय काॅलोनी में सुबह एक युवक ने अपनी महिला मित्र के घर पर आत्महत्या कर ली। बाद में महिला ही युवक के शव को कार में रखकर उद्योग नगर थाने पहुंच गई और पुलिस को बताया कि उसके पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसआई भगवानदास ने बताया कि सुबह 8 बजे ममता नाम की महिला थाने आई और बताया कि घर पर पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को भी वह कार में रखकर थाने ले आई थी। मृतक महावीर नगर तृतीय निवासी कुलदीप शर्मा (33) शुक्रवार रात्रि में उसके घर आया था और रात्रि में फंदा लगा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक आए दिन महिला के घर आता रहता था। शुक्रवार रात्रि को भी आया था। संभवत: वह नशे में था। महिला ही उसे गाड़ी में लेकर गई थी। उधर, परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक शादीशुदा था, लेकिन इस महिला उसके क्या संबंध थे। महिला से पूछताछ की जा रही है? इसके बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

मृतक के भाई लोकेश शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह 8.30 बजे ममता ने कुलदीप के फोन से आत्महत्या की सूचना दी। जब थाने पहुंचे तो महिला की कार में ही उसका शव रखा हुआ था। लोकेश ने बताया कि कुलदीप पेस्टीसाइड (खाद-बीज) का काम करता था। उसे अक्सर बाहर जाना पड़ता था, इसके चलते वह कई बार घर नहीं आता था। उन्होंने कहा कि जब कुलदीप ने फंदा लगा लिया था तो महिला ने पुलिस को मौके पर क्यों नहीं बुलाया। महिला अकेले ही शव को फंदे से उतार कार में कैसे रख सकती है।

लोकेश ने बताया कि कुलदीप शादीशुदा था। वह ममता से कब से मिल रहा था? इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उसने आरोप लगाया कि कुलदीप आत्महत्या नहीं कर सकता। संभवतः हत्या शव फंदे से लटकाया है। पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like