GMCH STORIES

प.नेहरू की जयन्ति प्रतिमा पर माल्यार्पण

( Read 13699 Times)

14 Nov 17
Share |
Print This Page
प.नेहरू की जयन्ति प्रतिमा  पर माल्यार्पण कोटा, प.नेहरू की जयन्ति पर महिला कांग्रेस की ओर से नेहरू पार्क में प्रदेश सचिव मालती शर्मा की अगुवाई में उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण किया तथा बाल दिवस पर स्कूली नन्हे-मुन्ने बच्चों को मिठाई, टॉफी, बिस्कुट, फल वितरित किये।
महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने नेहरू पार्क में तथा घोडे वाले बस्ती में बच्चों के बीच उत्साह से बाल दिवस मनाया।
मालती शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश बाल दिवस मना रहा है, हमारा भी सपना होना चाहिए कि कोई भी बालक एवं बालिका आव८यक सुविधाओं से वंचित नहीं रहे। उन्होन प.नेहरू की तरह बनने के लिए उनके जीवन से सीखने का आग्रह किया।
मुक्त चतुर्वेदी ने प.नेहरू को महान व्यक्ति बताते हुए कहा कि जो त्याग करता है, उसको देश याद करता है।
इस अवसर पर सुमित्र वै६णव, अनिता शर्मा, मंजू जोशी, शाहिना, विमला सक्सेना, ज्योत्सना वर्मा, रशीदा सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।




Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like