GMCH STORIES

किरण माहेश्वरी के निधन पर दिल्ली की राजस्थानी संस्थाओं व् प्रदेश के नेताओ ने जताया गहरा शोक

( Read 16361 Times)

30 Nov 20
Share |
Print This Page
किरण माहेश्वरी के निधन पर दिल्ली की राजस्थानी संस्थाओं व् प्रदेश  के नेताओ ने  जताया गहरा शोक

नई दिल्ली । भाजपा की वरिष्ठ नेता किरण माहेश्वरी के असामयिक देहान्त पर दिल्ली की विभिन्न राजस्थानी संस्थाओं ने गहरा शोक जताया है ।भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही और वर्तमान में राजस्थान के राजसमन्द नगर  से विधायक माहेश्वरी का शनिवार को दिल्ली के निकट गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित होने के बाद वहाँ भर्ती थी ।राजस्थान रत्नाकर के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसी प्रकार राम कृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष ओ पी बागला, राजस्थान संस्था संघ के अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल, दिल्ली अणुव्रत समिति के मंत्री डॉक्टर कुसुम लुनिया, राजस्थान अकादमी के अध्यक्ष गौरव गुप्ता और सुमन माहेश्वरी आदि ने किरण माहेश्वरी के देहान्त पर दुःख जताया है।

राजस्थान सूचना और जनसम्पर्क सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे गोपेंद्र नाथ भट्ट ने नई दिल्ली से अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे यह जान कर गहरी वेदना हुई कि किरण जी ने महाप्रयाण कर लिया। मैं इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति मानता हूँ। उनके राजनीति में आने से अब तक उन्हें निकट से देखने और समझने का अवसर मिला। वे बहुत ही विनम्र, मिलनसार, संवेदनशील, शिक्षित और सुसंस्कारित महिला नेत्री 

थी। वे अपने क्षेत्र और प्रदेश की जन समस्याओं के लिए हमेशा जागरुक रहती थी और उचित मंच पर उन्हें जोर शोर से उठाती थी।

उन्होंने उदयपुर नगरपरिषद  की सभापति  से राजनीति में प्रवेश किया और राजस्थान में वसुन्धरा राजे सरकार में वरिष्ठ मन्त्री रहने के साथ ही वे चोहदवीं लोकसभा की सदस्य भी रही। सांसद रहते उन्होंने उदयपुर- अहमदाबाद वाया डूंगरपुर ब्रोड गेज रेल लाइन के मामले के प्रमुखता से उठा कर इसकी घोषणा करवाने में अहंम भूमिका निभाई।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शोक संदेश भेज परिवार को सांत्वना प्रदान की
 भाजपा सम्भाग प्रभारी हेमराजजी मीणा ने भी किरण जी माहेश्वरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि राजनीति में उनके अवसान से जो रिक्तता आई है दीर्घकाल तक उसकी भरपाई सम्भव नही।एक विलक्षण प्रतिभा की धनी जननेता के निधन पर अत्यंत दुख का अनुभव हो रहा है।
नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मार्गदर्शक गुलाबचंदजी कटारिया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक महिला होते हुए भी जिस प्रकार से पार्टी के साथ जुड़ी और सक्रियता से मोर्चे की जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व निभाया,नगर परिषद के चुनाव में एक अलग ही वार्ड से खड़ा करके सभापति बनाया,कार्य के बल पर उस पर खरी उतरी। निश्चित रूप से उन्होंने संगठन को बहुत कुछ दिया और संगठन ने भी उन्हें बहुत कुछ दिया। भारतीय जनता पार्टी संगठन को निश्चित रूप से उनके निधन की वजह से अपूरणीय क्षति हुई है।
 मैं अपनी ओर से दिव्य आत्मा को चिर शांति एवं परिवारजनों को यह दुखद बिछोह सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं ।ओम शांति
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीशजी पुनिया ने किरण जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का परिवार शोक से व्याकुल है, हमारी आदरणीया किरण माहेश्वरी जी का यूँ चले जाना स्तब्ध कर गया, वो संभावनाओं वाली नेता थी, सदन में उनकी वाणी विपक्ष को निरूत्तर कर देती थी, एक सफल जनप्रतिनिधि और संगठक के रूप में उनकी भूमिका अत्यंत प्रभावी थी। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने शोक संदेश में कहा कि उदयपुर शहर की हमारी पूर्व सभापति, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, राजसमंद की लोकप्रिय विधायक आदरणीय किरण जी माहेश्वरी के निधन से स्तब्ध हूं। पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान रहा है, किरण जी के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देवें एवं पूरे परिवार, पार्टी के कार्यकर्ता, समाज जन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि, ओम शांति शांति शांति
 उपमहापौर पारस सिंघवी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किरण जी चली गई विश्वास ही नहीं हो रहा है यह क्या हो गया हे ईश्वर किरण जी के साथ राजनीतिक क्षेत्र में पार्षद रहते हुए कार्य किया हे ईश्वर बहुत बुरा हुआ किरण जी जैसी महिला  वाकई में बहुत कम देखने को मिलती है शब्द ही नहीं निकल रहा है मुंह से हे भगवान

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like