GMCH STORIES

डॉ. प्रभात सिंघल दिल्ली में हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मामनित

( Read 22012 Times)

09 Nov 19
Share |
Print This Page
डॉ. प्रभात सिंघल दिल्ली में हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मामनित

    भारत के प्रमुख  हिंदी समाचार  पोर्टल प्रभा साक्षी के  कांस्टीट्यूशनल क्लब,नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित पोर्टल की 18 वीं वर्षगांठ समारोह में समारोह के अतिथियों उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग,  तरुण विजय ,राजीव रंजन, साज़िया इलमि द्वारा कोटा के लेखक एवं पत्रकार डॉ . प्रभात कुमार सिंघल का शाल ओढ़ा कर प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर  हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इनके साथ ही पत्रकार ललित गर्ग, संजय तिवारी,  राकेश सेन, डॉ. वंदना सेन, सुरेश हिंदुस्तानी एवं  देवेंद्र सुथार को भी हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

           इस अवसर पर"राष्ट्रभाषा हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की बढ़ती भूमिका'' विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन भी किया गया।  डिजीटल मीडिया पर हिन्दी औऱ क्षेत्रीय भाषाओं के बढ़के प्रभुत्व और न्यू मीडिया मंच के संबंध में विभिन्य राजनीतिक दलों के राजनेता, प्रवक्ता और प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं/'टीवी चैनलों के पत्रकारों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये गए।  जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन, आईआईएमसी के डीजी केजी सुरेश, और माखनलाल चतुर्वेदी के प्रो. संजय द्विवेदी और हेमंत तिवारी ने   दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में  विभिन्न दलों के सांसद, नेता, प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं/टीवी चैनलों के संपादक, वरिष्ठ पत्रकार तथा पत्रकारिता के छात्रों और समाज के विभिन्न वर्गों से के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

लेखक परिचय

       डॉ. प्रभात कुमार सिंघल 34 वर्ष तक राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में सहायक जनसम्पर्क अधिकारी से अपनी सेवाएं प्रारंभ कर अक्टूबर 2013 में जॉइन्ट डारेक्टर पद से सेवा निवर्त हुए। आपने  सेवा काल के दौरान वर्ष 1996 में " राजस्थान में पुलिस प्रशासन-1957-1947 " विषय पर इतिहास में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक एक दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी, 100 से ज्यादा स्मारिकाओं का सम्पादन किया एवं विभिन्न विषयों पर राष्ट्र एवं राज्य स्तरीय पत्र,पत्रिकाओं,वेब पोर्टल पर 3 हज़ार से ज्यादा आलेख,फीचर,ब्लॉग आदि लिख चुके हैं। आपको कार्यशालाओं में मुख्य वक्ता के रूप में उद्धबोधन हेतु बुलाया जाता है। आप पत्रकारिता एवं शोध विद्यार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन कर रहे हैं। सेवा निवृति के बाद आपने ढाई वर्ष तक  पाक्षिक समाचार पत्र " टुडे  आई " का सम्पादन किया एवं निरंतर लेखन एवं पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। 

   डॉ. सिंघल को सेवा काल में 3 बार विभिन्न पदों पर उत्कृष्ट प्रचार-प्रसार सेवाओं के लिए रास्ट्रीय समारोहो  में कोटा जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्ष 2013 में कोटा पत्रकार मित्र मंडल द्वारा "सफल जनसम्पर्क कर्मी " के रूप में सम्मानित किया गया। राजस्थान भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के कोटा मंडल शाखा द्वारा वर्ष 2018 में हिंदी दिवस पर " हिंदी साहित्य सेवी"  एवं वरिष्ट जन दिवस पर " वरिष्ट जन पर्यटन लेखक "  और वर्ष 2019 में पत्रकारिता के लिए " वरिष्ट जन पत्रकार" पुरस्कार से प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।पर्यटन,फोटोग्राफी,लेखन एवं पत्रकारिता आपकी अभिरुचियाँ हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like