मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

अनूप जालोटा ने छेड़ी भक्ति रस की गंगा

डा. गोपेन्द्र भट्ट

मुख्य बिंदु
  • नई दिल्ली, दिल्ली की प्रमुख समाजसेवी संस्था राम कृष्ण सेवा संस्थान ने शुक्रवार को रात नई दिल्ली के शाह ऑडिटॉरीयम में शरद पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया।
  • इस अवसर पर विश्व विख्यात भजन गायक अनूप जालोटा ने भक्ति रस की छटा बिखेर कर दर्शकों कर मन मोह लिया।
  • अनूप जालोटा ने कृष्ण एवं राधा तथा गोपियों के साथ रास लीलाओं पर आधारित कई मशहूर भजन सुनायें।
  • उन्होंने दर्शकों के आग्रह पर सुप्रसिद्ध भजन “मैया मैं नहीं माखन खायो” सहित अन्य कई भजन सुनायें।
  • इस मौके पर राधा कृष्ण की मनोहारी झाँकी सभी के आकर्षण का केन्द्र रही।
  • प्रारम्भ में संस्था के चेयरमेन ओ .
WAf𝕏TGin✉🖨
अनूप जालोटा ने छेड़ी भक्ति रस की गंगा

नई दिल्ली, दिल्ली की प्रमुख समाजसेवी संस्था राम कृष्ण सेवा संस्थान ने शुक्रवार को रात नई दिल्ली के शाह ऑडिटॉरीयम में शरद पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया।

इस अवसर पर विश्व विख्यात भजन गायक अनूप जालोटा ने भक्ति रस की छटा बिखेर कर दर्शकों कर मन मोह लिया।

अनूप जालोटा ने कृष्ण एवं राधा तथा गोपियों के साथ रास लीलाओं पर आधारित कई मशहूर भजन सुनायें। उन्होंने दर्शकों के आग्रह पर सुप्रसिद्ध भजन “मैया मैं नहीं माखन खायो” सहित अन्य कई भजन सुनायें।

इस मौके पर राधा कृष्ण की मनोहारी झाँकी सभी के आकर्षण का केन्द्र रही।

प्रारम्भ में संस्था के चेयरमेन ओ .पी .बागला एवं प्रधान ललित पोद्दार ने अनूप जालोटा का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेन्द्र गोयल ने किया। महामंत्री सतीश जिंदल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजस्थान रत्नाकर के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।