मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

गोरवी सिंघवी का फतेहसागर पर सार्वजनिक अभिनंदन

इस अवसर पर फतेहसागर भरने की खुशी में फतेहसागर प्रशंसको ने यहां पर प्रसादी का आयोजन किया जिसमें रबड़ी के मालपुआ की प्रसादी हुई प्रसादी में फतेह सागर पर आने वाले सभी लोगों को भोजन ग्रहण कराया गया।

WAf𝕏TGin🖨
गोरवी सिंघवी का फतेहसागर पर सार्वजनिक अभिनंदन

फतेहसागर फ्रेंड्स क्लब उदयपुर की ओर से 47 किलोमीटर इंग्लिश चैनल पार करने वाली नन्ही तेराक गोरवी सिंघवी का फतेहसागर पर आज सार्वजनिक अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें फतेहसागर प्रेमियों ने गीत गजले गुनगुना कर लोगों का मनोरंजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान तैराकी संघ के सचिव चंद्रगुप्त सिंह चौहान थे।

अध्यक्षता मंगलम आर्ट के प्रोपराइटर श्याम रावत ने की।

इस दौरान फतेहसागर प्रेमियों में आकाशवाणी के पूर्व निदेशक माणिक आर्य तैराकी संघ के उपाध्यक्ष विनोद सनाढ्य माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक बालदी फतेहसागर क्लब के अध्यक्ष खूबी लाल तापड़िया बाल कल्याण समिति सदस्य हरीश पालीवाल गौरवी के कोच महेश पालीवाल गौरवी के परिजन सहित शहर के विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कार्यरत फतेहसागर प्रेमी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन माणिक आर्य ने किया।

फतेहसागर भरने पर प्रसादी का हुआ आयोजन इस अवसर पर फतेहसागर भरने की खुशी में फतेहसागर प्रशंसको ने यहां पर प्रसादी का आयोजन किया जिसमें रबड़ी के मालपुआ की प्रसादी हुई प्रसादी में फतेह सागर पर आने वाले सभी लोगों को भोजन ग्रहण कराया गया।