मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
hanuman garh News

आज सभी सीएचसी-पीएचसी पर होंगे कोविड वैक्सीनेशन

चिकित्सकीय स्टॉफ एवं फ्रण्टलाइन वर्कर्स के कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाने के बाद अब आमजन भी कोरोना वैक्सीनेशन करवा रहे

WAf𝕏TGin🖨
आज सभी सीएचसी-पीएचसी पर होंगे कोविड वैक्सीनेशन

हनुमानगढ़। चिकित्सकीय स्टॉफ एवं फ्रण्टलाइन वर्कर्स के कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाने के बाद अब आमजन भी कोरोना वैक्सीनेशन करवा रहे हैं।

आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह ने बताया कि आज 1667 लोगों ने कोरोना वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लगवाया। इसी तरह, 94 लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया।

कल की तुलना में आज अधिक लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। उन्होंने बताया कि कल 3 मार्च बुधवार को जिले की समस्त सीएचसी एवं पीएचसी तथा एमजीएम जिला अस्पताल में कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

इसके अलावा प्राइवेट अस्पताल बेनीवाल आर्थों एण्ड मेटरनिटी हॉस्पीटल में भी वैक्सीनेशन किया जाएगा।