मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
hanuman garh News

शहरों के हर वार्ड में लगेंगे दो स्वास्थ्य मित्र

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निरोगी राजस्थान अभियान के तहत स्वास्थ्य मित्रों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन

WAf𝕏TGin✉🖨
शहरों के हर वार्ड में लगेंगे दो स्वास्थ्य मित्र

हनुमानगढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निरोगी राजस्थान अभियान के तहत स्वास्थ्य मित्रों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर 2020 है।

सीएमएचओ डॉ. अरूण कुमार ने बताया कि निरोगी राजस्थान अभियान के तहत जिले के शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में दो स्वास्थ्य मित्र, जिनमें एक पुरूष एवं एक महिला का चयन किया जाएगा।

आवेदक जिनकी आयु 40 से 60 वर्ष हो, सीमित परिवार की अवधारण रखते हों, किसी प्रकार का नशा नहीं करते हों, वहीं अवैतनिक व बिना मानदेय के कार्य करने के इच्छुक हो, वे स्वास्थ्य मित्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरना होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट http://www.rajswasthya.nic.in/ या बीसीएमओ कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर 15 सितम्बर 2020 को सायं 6 बजे तक संबंधित बीसीएमओ कार्यालय में जमा करवाना होगा।