GMCH STORIES

राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सिंगर खुशबू उत्तम ने गाया अबतक का शानदार गाना

( Read 46848 Times)

10 Nov 19
Share |
Print This Page
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सिंगर खुशबू उत्तम ने गाया अबतक का शानदार गाना

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री हर मौके को अपने संगीत को बड़ी संजीदगी से भुनाती है। ऐसा एक बार फिर तब हुआ, जब सुप्रीम कोर्ट ने वर्षों से चले आ रहे अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद का निपटारा आसानी से कर दिया और कोर्ट ने राम मंदिर बनाने का फैसला दिया। कोर्ट के इस फैसले से खुश भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर खुशबू उत्तम ने राम मंदिर पर अब तक का शानदार गाना गाया है, जो लोगों के बीच खूब वायरल भी हो रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=p3rgQtz4n88&feature=youtu.be&fbclid=IwAR3q2awhEPSn3PNU_U9LAzQ3YVvJRNfjKKAaRKZ0ovsC7OcIVBTdTAkRcrU  

 

गाने के बोल हैं - एक टाली राजा जी ईंटा लेके जाना। खुशबू उत्तम का यह गाना बेहद कर्णप्रिय है। इसमें गाने में एक महिला अपने पति से कह रहीं है कि वे अपने ईंट भट्ठे से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए एक टेलर ईंट लेकर जाएं। वह कोर्ट के इस फ़ैसले से बेहद खुश हैं। बता दें कि इस खूबसूरत गाने के लिरिक्स को गणेश काजल ने लिखा है। म्यूजिक चंदन सिंह का है और डायरेक्टर परवीन उत्तम हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। वहीं, एक टाली राजा जी ईंटा लेके जाना को खुशबू उत्तम के ही ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

उधर, राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और उसके बाद अपने गाने 'एक टाली राजा जी ईंटा लेके जाना' को मिल रहे रेस्पांस से खुशबू उत्तम बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले का सम्मान पूरे देश की जनता कर रही है। यह देश में हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों से जुड़ी आस्था का मामला था, कि राम मंदिर अयोध्या में बने। इस पर विवाद था, जो अब हल हो गया। इससे मैं बेहद खुश हूं। अब अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, उसके लिए जनजागृति को समर्पित मेरा यह गाना है। गाना लोगों को पसंद आ रहा है, यह मेरे लिए दुगनी खुशी की बात है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion
Subscribe to Channel

You May Like