GMCH STORIES

पुलवामा शहीदों के परिवारों को देंगे इकावन हजार रूपये

( Read 7688 Times)

08 Mar 19
Share |
Print This Page
पुलवामा शहीदों के परिवारों को देंगे इकावन हजार रूपये

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्र् संघ कार्यालय का उद्धाटन प्रो. उमा शंकर शर्मा, कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने किया। छात्र् कल्याण अधिकारी प्रो. सुमन सिंह ने जानकारी देते हुऐ बताया कि कुलपति ने छात्र् संघ अध्यक्ष श्री विकास गोदारा तथा संयुक्त सचिव श्री सुशील मीणा को पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर केन्द्रीय छात्र् संघ तथा विश्वविद्यालय के सयुक्त तत्वाधान में पुलवामा हादसे में शहीद हुए सैनिकों के परिवार को रू.51,000/- (रू. इकावन हजार रूपये ) की सहायता राशि भी विश्वविद्यालय के वित्तनियंत्र्क को सोंपी गई है जो मुख्यमत्री सहायता कोष में जमा की जायेगी। छात्र् सघं अध्यक्ष श्री विकास गोदारा एन.एस.यु.आई. की टिकट पर विजय हुए थे। छात्र् सघं* एवं विश्वविद्यालय के छात्र्-छात्रओं ने नई पहल करते हुए छात्र् संघ कार्यालय उद्घाटन में व्यय की जाने वाली राशि को खर्च न करते हुए भारत माता के लिए शहीद हुए साहसी सैनिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया जिसे कुलपति ने सराहते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हर सम्भव सहायता देने का निर्णय लिया था। कार्यक्रम में सी.टी.ए.ई. के अधिष्ठाता डॉ. अजय शर्मा, निदेशक प्लानिंग प्रो. एस. के. कोठारी, सी.सी.ए.एस. अधिष्ठाता प्रो. ऋतु सिधंवी, सी.ओ.एफ. के अधिष्ठाता प्रो. सुबोध शर्मा, प्रो. विक्रमादित्य दवे, वित्तनियंत्र्क डॉ कुमुदिनी चावरिया, कृषि अनुसन्धान अधिकारी श्री महेन्द्र यादव, एन.एस.यु.आई. जिला अध्यक्ष श्री कुशलेस चोधरी, मनीष बेडा, विक्रम बेनिवाल, सतीश चोधरी इत्यादी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like