GMCH STORIES

भाजयुमो ने दी सैनिकों को श्रद्धांजलि                  

( Read 9500 Times)

21 Jun 20
Share |
Print This Page
भाजयुमो ने दी सैनिकों को श्रद्धांजलि                  


चित्तौडगढ़  गालवान घाटी में चीन के धोखे से शहीद हुए वीर सैनिकों को भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मण्डल की ओर से शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी गई।

      भाजयुमो नगर महामंत्री आशीष सिकलीगर ने बताया कि भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर सर्व प्रथम भाजयुमो जिला अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह रुद, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी,भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष पार्षद शिव शर्मा ने श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किए।इसके पश्चात सभी ने मोमबत्ती लगा कर वीर सैनिकों को याद किया।इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद ने उपस्थित युवाओं को चीनी उत्पाद उपयोग में नही लाने का संकल्प दिलाया ।सभी ने प्रण लिया कि भविष्य में चीनी उत्पाद नही खरीदेगे।इस अवसर पर आई टी संयोजक राजन माली, जिला प्रवक्ता राखी राव, मीनू सोलंकी, दीपक पटवारी, शक्ति सिंह, आशीष सिकलीगर, अविनाश शर्मा, शिव प्रजापत, राहुल गुर्जर, करन शर्मा, गोपाल पुर्बिया, किशन श्री चंदानी, राजेश खटिक, किशन बैरवा, रोनक़ शर्मा, विष्णु बुनकर, नितेश तिवारी, अखिलेश तडबा, सूरज सिंह, दीपक आमेरिया, हेमंत चावला, ललित मोदी, अनिकेत आचार्य, राजेश मोची, पूर्णेश जैन, रितेश कुमावत, रोनी मीणा, पंकज सेन, बाबु लाल रेगर, विशाल रज़क, राहुल गांचा, शुभम सूखवाल, नंदकिशोर लोहार, मनोज बोरिवाल, हितेश जिनगर, अनिल चावला, भावेश बोरिवाल, महेन्द्र सिंह, चंद्रवीर सिंह, जयराज सिंह, कुलदीप सिंह, विनोद शर्मा, गौरव व्यास, खेमराज वैष्णव, रितीक खटिक, अंकित व्यास, अभिषेक पुरोहित, नीरज सूखवाल, सोनू सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like