मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Chittor News

संस्कृत भारती प्रतिदिन एक घंटा संस्कृत संभाषण  की कक्षा ऑनलाइन चलाएगी

आज संस्कृत भारती कि प्रांत स्तर पर ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रांत संगठन मंत्री देवेंद्र पंड्या ने बताया कि सभी कार्यकर्ता इस संकट काल में सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करें एवं संस्कृत भारती की दृष्टि से सबसे

WAf𝕏TGin✉🖨
संस्कृत भारती प्रतिदिन एक घंटा संस्कृत संभाषण  की कक्षा ऑनलाइन चलाएगी

आज संस्कृत भारती कि प्रांत स्तर पर ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रांत संगठन मंत्री देवेंद्र पंड्या ने बताया कि सभी कार्यकर्ता इस संकट काल में सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करें एवं संस्कृत भारती की दृष्टि से सबसे प्रथम अपने घर से संस्कृत का अध्ययन शुरू करें संस्कृत की सामान्य पुस्तक घर पर पड़े एवं पढ़ाएं तथा ऑनलाइन बैठक के माध्यम से प्रतिदिन आधे घंटे की संस्कृत संभाषण कक्षा का आयोजन भी शुरू करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा दी। 

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री देवेंद्र पंड्या, प्रांत शिक्षण प्रमुख मधुसूदन शर्मा, डॉ यज्ञ आमेटा, नरेंद्र शर्मा, रेखा सिसोदिया, तरुण मित्तल, पीयूष गुप्ता, मीठालाल आशुतोष पारीख, परमेश्वर प्रसाद कुमावत आदि उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो व शिक्षण कार्यों की जानकारी दी अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से लॉक डाउन का पालन करते हुए घर पर रहने एवं सुरक्षित रहने की अपील की।