मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Chittor News

दांडी यात्रा की 90 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रैली का आयोजन

निंबाहेड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अंतर्गत तथा दांडी यात्रा की 90 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय समिति द्वारा आयोजित

WAf𝕏TGin✉🖨
दांडी यात्रा की 90 वीं वर्षगांठ के अवसर पर  रैली का आयोजन

चित्तौड़गढ़,  निंबाहेड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अंतर्गत तथा दांडी यात्रा की 90 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय समिति द्वारा आयोजित प्रभात फेरी रैली माल गोदाम रोड से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सामान्य चिकित्सालय स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर सर्व धर्म सभा में तब्दील हुई। रैली में समिति अध्यक्ष एवं उपखंड अधिकारी पंकज शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, विकास अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर, संयोजक महेश धूत, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव नीतू गुप्ता, सह संयोजक राम सिंह जाट सहित निजी एवं सरकारी स्कूलों के संस्था प्रधान मौजूद रहे।