GMCH STORIES

गांधी के संकल्प हमारे आदर्श - जोशी

( Read 10992 Times)

21 Oct 19
Share |
Print This Page

महात्मा गांधी के संकल्प हमारे आदर्श हैं। यह बात सांसद सी.पी.जोशी ने शनिवार को चित्तौडगढ में गांधी संकल्प सांसद पद यात्रा के बाद कहीं।

गांधी के संकल्प हमारे आदर्श - जोशी

महात्मा गांधी के संकल्प हमारे आदर्श हैं। यह बात सांसद सी.पी.जोशी ने शनिवार को चित्तौडगढ में गांधी संकल्प सांसद पद यात्रा के बाद कहीं।

महात्मा गांधी की १५० वीं जयंती पर निकल रही गांधी संकल्प सांसद पद यात्रा चमत्कारी सांवरिया सेठ मंदिर से सांसद सी.पी.जोशी एवं जिला अध्यक्ष रतन गाडरी, विधायक चन्द्र भान सिंह की उपस्थिति में प्रारम्भ हुई। पद यात्रा में सभी लोगो के हाथ में तिरंगा झंडा और भारतीय जनता पार्टी का झंडा था। पूरी यात्रा में देश भक्ति के गानों पर युवा उत्साहित थे। यात्रा के मार्ग में जगह जगह विभिन्न संगठनों सामाजिक एवं संस्थाओ ने सांसद जोशी का स्वागत किया। यात्रा के गांधी चौक पहुंचने पर शहरवासियों ने भी स्वागत किया।सांसद जोशी ने इस अवसर पर कहा कि हमने गांधी के विचारों को आत्मसात कर गांव, गरीब, किसान, युवा सभी के लिए काम किया है। सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष रतन गाडरी, विधायक चन्द्र भान सिंह, यात्रा के लोकसभा संयोजक रघु शर्मा ने भी संबोधित किया। यात्रा के दौरान ही सुभाष चौक पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने गांधी का रूप धारण किया हुआ था।कार्यक्रम का संचालन यात्रा के जिला संयोजक श्रवण सिंह राव ने किया एवं आभार भाजयुमो जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद ने प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व जिला उप प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, पूर्व चेयरमैन सुरेश झंवर, सुशील शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री भँवर सिंह राठौड, मंडल अध्यक्ष रोहिताश जाट, दिनेश शर्मा, भँवर सिंह, नरेन्द्र पोखरना, प्रधान प्रवीण सिंह, रणजीत सिंह भाटी, कमलेश पुरोहित, गौरव त्यागी, कमलेश आमेरिया, एम डी शेख, भूपेंद्र सिंह भाटी, आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के बाद अल्पाहार के दौरान कार्यक्रम स्थल पर हुए कचरे को देख सांसद सी.पी.जोशी स्वयं सफाई करने में जुट गए। सांसद जोशी ने युवा साथियो के साथ कार्यक्रम स्थल की सफाई की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like