मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Chittor News

सुषमा स्वराज जी रूप में देश ने एक अनमोल रत्न खोया-जोशी

चित्तौडगढ सांसद सी. पी.

मुख्य बिंदु
  • चित्तौडगढ | चित्तौडगढ सांसद सी.
  • जोशी ने पुर्व विदेश मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये राष्ट्र के लिये एक अपूरणीय क्षति बताया।
  • सांसद जोशी ने देश की पुर्व विदेश मंत्री प्रखर वक्ता और दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पर कहा कि वे छात्र जीवन से ही देशभक्ति की प्रेरणा से औतप्रोत और अपनी बात बेकाकी से रखने वाली रही है।
  • उन्होनें संगठन एवं सरकार में अपनी भूमिका हमेशा जिम्मेदारी से निभाई है।
  • विदेश मंत्री के रूप में अल्प सुचना पर भी ये स्वयं लोगों की मदद करवाती थी।
  • स्वराज के जीवन से न केवल महिलाओं ने बल्कि पुरे देश ने प्रेरणा ली है।
WAf𝕏TGin🖨
सुषमा स्वराज जी रूप में देश ने एक अनमोल रत्न खोया-जोशी

चित्तौडगढ | चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने पुर्व विदेश मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये राष्ट्र के लिये एक अपूरणीय क्षति बताया।

  सांसद जोशी ने देश की पुर्व विदेश मंत्री प्रखर वक्ता और दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पर कहा कि वे छात्र जीवन से ही देशभक्ति की प्रेरणा से औतप्रोत और अपनी बात बेकाकी से रखने वाली रही है। उन्होनें संगठन एवं सरकार में अपनी भूमिका हमेशा जिम्मेदारी से निभाई है। विदेश मंत्री के रूप में अल्प सुचना पर भी ये स्वयं लोगों की मदद करवाती थी। स्वराज के जीवन से न केवल महिलाओं ने बल्कि पुरे देश ने प्रेरणा ली है। मुझे भी पंाच वर्ष लोकसभा सदस्य के रूप में उनका सानिध्य मिला, उन्होनें क्षेत्र के उपर भी विशेष स्नेह रखा जब जब मेने कोई भी विषय उनके विभाग से संबधी रखा तो उनका त्वरित निस्तारण किया। उसी का परिणाम हैं की मेवाड के उदयपुर, चित्तौडगढ, प्रतापगढ में पासपोर्ट सेवा केन्द्र प्रारंभ हुये।

  कुशल वक्ता होने के नाते कई बार हमारे क्षेत्र में उन्होने कार्यक्रम किये आम जनता उनसे जुडाव महसुस करती थी। देर रात सुचना मिलते ही एम्स पंहुचने पर जब इस खबर की पुष्टी हुयी तो मन को बहुत दुःख हुआ और निःशब्द रह गया।

पुनः बुधवार सुबह उनके निवास पर मन्दसौर सांसद सुधीर गुप्ता, राजगढ सांसद रोडमल नागर, सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा के साथ उनके पार्थिव देह पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।