GMCH STORIES

जुलूस में 1100 लोग पहनेंगे केसरिया साफा, शहर सजा

( Read 11471 Times)

17 Mar 18
Share |
Print This Page
जुलूस में 1100 लोग पहनेंगे केसरिया साफा, शहर सजा शहर में भारतीय नववर्ष के स्वागत की तैयारियां परवान चढ़ रही है। पूरे शहर को भगवा रंग से सजाया जा रहा है। शनिवार को पूर्व संध्या पर गंभीरी नदी तट पर आतिशबाजी के साथ दो दिवसीय महोत्सव का आगाज होगा। रविवार दोपहर बाद निकलने वाली शोभायात्रा में भी केसरिया रंग छाया रहेगा। कम से कम 1100 लोगों के केसरिया साफे पहनकर शामिल होने का लक्ष्य तय है।
भारतीय नववर्ष के आगमन पर नगर परिषद सहित नववर्ष स्वागत समिति से जुड़े विविध संगठनों द्वारा शहर को दुल्हन की तरह संवारा जा रहा है। सभापति सुशील शर्मा के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा रविवार को युगाब्द 5120 व विक्रम संवत 2075 की पूर्व संध्या पर गंभीरी नदी तट पर भव्य आतिशबाजी होगी। शाम सात बजे बाद सुभाष चौक पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। अगले दिन दोपहर चार बजे इंदिरागांधी स्टेडियम से भव्य शोभायात्रा निकलेंगी।
आज किले से कलश शोभायात्रा, नदी तट पर दीपदान होगा ... शहर के आलोक स्कूल की ओर से नव संवत्सर पर सात दिवसीय कार्यक्रम की श्रंखला में शुक्रवार को कलश पूजन हुआ। पूजित कलश की शनिवार शाम दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। जो गंभीरी नदी चौपाटी पर पहुंचेगी। इसमें विश फॉर सोसायटी की स्वयंसेविकाएं शामिल होंगी। स्वच्छ भारत अभियान, विक्रमादित्य आदि की झांकियां होंगी। चौपाटी पर शाम सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। मेडल प्राप्त बालिकाएं आत्मरक्षा के गुर प्रदर्शित करेंगी। रंगोली व पगड़ी सजाओं प्रतियोगिता होगी। नदी में दीपदान भी होगा। स्कूल समिति की ओर से रविवार सुबह विभिन्न चौराहों पर आमजन को शुभकामनाएं देकर 5000 संदेश पत्रक वितरित किए जाएंगे।
तीन चौराहों पर सेल्फी पाॅइंट की तरह सजावट ...नगर परिषद द्वारा शहर के सभी प्रमुख सर्किल कलेक्ट्री, प्रतापनगर, सुभाष चौक, कपासन चौराहा, शिवाजी चौराहा, गोल प्याऊ सहित नदी के दोनों पुल पर लाइट डेकोरेशन सहित केसरिया पताकाओं व फरियों से सजाया जा रहा है। कई स्थानों पर स्वागत द्वारा बनाए जा रहे। गोलप्याऊ, सुभाष चौक, कलेक्ट्री चौराहा को तो सेल्फी पॉइंट जैसा बनाया जा रहा है।
साफा समिति भी बनाई, बंधाकर देने का इंतजाम ...शोभायात्रामें कम से कम 1100 लोग केसरिया साफा पहनकर शामिल हो। इसके लिए बाकायदा साफा समिति बनाई गई। जिसने शुक्रवार से सुभाष चौक में साफा बांधने की व्यवस्था शुरू कर दी। समिति अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह सोलंकी के अनुसार इच्छुक व्यक्तियों के जेतलिया एंड कंपनी पर साफे बंधवाए जा रहे हैं। शनिवार को सुबह 10 बजे से यह व्यवस्था गोलप्याऊ चौराहे पर भी रहेगी। कोई भी व्यक्ति 100 रुपए के शुल्क में केसरिया साफा बंधवाकर ले जा सकता है। समिति के घनश्याम लोठ, घनश्याम व्यास, राजकुमार, दिनेश जोशी, विनोद कुमार, पंकज जीनगर, लोकेंद्र भड़कत्या आदि ने शुक्रवार को कई लोगों के साफे तैयार किए।
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
शहर में भारतीय नववर्ष के स्वागत की तैयारियां परवान चढ़ रही है। पूरे शहर को भगवा रंग से सजाया जा रहा है। शनिवार को पूर्व संध्या पर गंभीरी नदी तट पर आतिशबाजी के साथ दो दिवसीय महोत्सव का आगाज होगा। रविवार दोपहर बाद निकलने वाली शोभायात्रा में भी केसरिया रंग छाया रहेगा। कम से कम 1100 लोगों के केसरिया साफे पहनकर शामिल होने का लक्ष्य तय है।
भारतीय नववर्ष के आगमन पर नगर परिषद सहित नववर्ष स्वागत समिति से जुड़े विविध संगठनों द्वारा शहर को दुल्हन की तरह संवारा जा रहा है। सभापति सुशील शर्मा के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा रविवार को युगाब्द 5120 व विक्रम संवत 2075 की पूर्व संध्या पर गंभीरी नदी तट पर भव्य आतिशबाजी होगी। शाम सात बजे बाद सुभाष चौक पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। अगले दिन दोपहर चार बजे इंदिरागांधी स्टेडियम से भव्य शोभायात्रा निकलेंगी।
आज किले से कलश शोभायात्रा, नदी तट पर दीपदान होगा ... शहर के आलोक स्कूल की ओर से नव संवत्सर पर सात दिवसीय कार्यक्रम की श्रंखला में शुक्रवार को कलश पूजन हुआ। पूजित कलश की शनिवार शाम दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। जो गंभीरी नदी चौपाटी पर पहुंचेगी। इसमें विश फॉर सोसायटी की स्वयंसेविकाएं शामिल होंगी। स्वच्छ भारत अभियान, विक्रमादित्य आदि की झांकियां होंगी। चौपाटी पर शाम सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। मेडल प्राप्त बालिकाएं आत्मरक्षा के गुर प्रदर्शित करेंगी। रंगोली व पगड़ी सजाओं प्रतियोगिता होगी। नदी में दीपदान भी होगा। स्कूल समिति की ओर से रविवार सुबह विभिन्न चौराहों पर आमजन को शुभकामनाएं देकर 5000 संदेश पत्रक वितरित किए जाएंगे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like