मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

साध्वी ऋतंभरा ने किया किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट का पोस्टर विमोचन

प्रखर वक्ता साध्वी ऋतंभरा ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर हाल ही आयोजित राष्ट्र के नाम वात्सलय वाणी कार्यक्रम के दौरान किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट के पोस्टर का विमोचन किया। साध्वी ऋतंभरा ने ट्रस्ट के उन्नत भविष्य की शुभकामनाएं दी।

WAf𝕏TGin🖨
साध्वी ऋतंभरा ने किया किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट का पोस्टर विमोचन

उदयपुर। प्रखर वक्ता साध्वी ऋतंभरा ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर हाल ही आयोजित राष्ट्र के नाम वात्सलय वाणी कार्यक्रम के दौरान किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट के पोस्टर का विमोचन किया। साध्वी ऋतंभरा ने ट्रस्ट के उन्नत भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

ट्रस्ट के संरक्षक धीरेंद्र सिंह सचान और अध्यक्ष मंजू सचान ने साध्वी ऋतंभरा को ट्रस्ट के कार्यकलापों व उद्देश्यों आदि की जानकारी दी। इस दौरान वात्सलय सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री पारस सिंघवी, ट्रस्ट के सचिव रोहन सचान, उपाध्यक्ष दिनेश भट्ट, रिया सचान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।