मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

बाजार में तेजी का सिलसिला जारी

मुख्य बिंदु
  • घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और दोनों मानक सूचकांक बीएसईं सेंसेक्स और एनएसईं निफ्टी एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।
  • एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रख तथा विदेशी पूंजी का प्रवाह जारी रहने के साथ बाजार में तेजी रही।
  • तीस शेयरों पर आधारित बीएसईं सेंसेक्स 177.
  • 28 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड 62,681.
  • कारोबार के दौरान एक समय यह 382.
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 55.
WAf𝕏TGin🖨
बाजार में तेजी का सिलसिला जारी

मुंबईं । घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और दोनों मानक सूचकांक बीएसईं सेंसेक्स और एनएसईं निफ्टी एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रख तथा विदेशी पूंजी का प्रवाह जारी रहने के साथ बाजार में तेजी रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसईं सेंसेक्स 177.04 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड 62,681.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 382.6 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 55.30 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर 18,618.05 अंक पर बंद हुआ।