GMCH STORIES

रिलायंस शीर्ष 100 वैश्विक कंपनियों में शुमार

( Read 12452 Times)

12 Aug 20
Share |
Print This Page
रिलायंस शीर्ष 100 वैश्विक कंपनियों में शुमार

नईं दिल्ली । अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 स्थानों की छलांग लगाकर फॉच्र्यून ग्लोबल 500 सूची की शीर्ष 100 कंपनियों में शामिल हो गयी है। फॉच्र्यून पत्रिका ने मंगलवार को यह सूची जारी की।

तेल, पेट्रोरसायन, खुदरा और दूरसंचार जैसे क्षेत्र में काम करने वाली रिलायंस को फॉच्र्यून की 2020 की इस वैश्विक कंपनियों की सूची में 96वां स्थान मिला है। फॉच्र्यून की शीर्ष 100 की सूची में शामिल होने वाली रिलायंस इकलौती भारतीय कंपनी है। इससे पहले रिलायंस इस सूची में 2012 में 99वें स्थान पर रही थी, लेकिन बाद के वर्षो में फिसलते हुए 2016 में 215वें स्थान पर पहुंच गयी थी।

हालांकि उसके बाद से लगातार रिलायंस की रैंकिंग में सुधार हुआ है। फॉच्र्यून ग्लोबल 500 में 34 अंक फिसलकर सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 151वें स्थान पर रही। वहीं तेल एवं प्राकृतिक गैर निगम ओएनजीसी की रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले 30 स्थान खिसकर 190वीं रही। देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक की रैकिंग में 15 का सुधार हुआ और यह 221वें स्थान पर रहा। इस सूची में शामिल होने वाली अन्य भारतीय कंपनियों में भारत पेट्रोलियम 309वीं, टाटा मोटर्स 337वीं और राजेश एक्पोर्ट्स 462वीं रैंक पर रहीं। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like