मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

इंडिया सीमेंट का लाभ घटा

कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय 8. 53 फीसद बढ़कर 1,320. 57 करोड़ रपए रही जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 1216. 75 करोड़ रपए थी।

WAf𝕏TGin✉🖨
इंडिया सीमेंट का लाभ घटा
नई दिल्ली। इंडिया सीमेंट का एकल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 79.46 फीसद घटकर 3.13 करोड़ रपए रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का लाभ 15.24 करोड़ रपए था। कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय 8.53 फीसद बढ़कर 1,320.57 करोड़ रपए रही जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 1216.75 करोड़ रपए थी। कंपनी का कुल व्यय 9.64 फीसद बढ़कर 1,317.44 करोड़ रपए रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,201.51 करोड़ था।