मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Bhilwara News

गोलछा गु्रप के श्रमिकों को लोकडाउन अवधि का मिला पूरा वेतन

वर्तमान समय में जहाॅ एक ओर भीलवाड़ा जिले मंे विभिन्न औद्योगिक संगठनों द्वारा अपने श्रमिकों को महामारी के बुरे दौर में

WAf𝕏TGin🖨
गोलछा गु्रप के श्रमिकों को लोकडाउन अवधि का मिला पूरा वेतन
1 / 2

भीलवाड़ा  -  वर्तमान समय में जहाॅ एक ओर भीलवाड़ा जिले मंे विभिन्न औद्योगिक संगठनों द्वारा अपने श्रमिकों को महामारी के बुरे दौर में वेतन के नाम पर नाम मात्र राशि दी जा रही है। वहीं भीलवाड़ा जिले में ही गोलछा गु्रप द्वारा संचालित घेवरिया, चैनपुरा सोप स्टोन खानांे एवं ग्राईडिंग यूनिटों में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों को लोकडाउन अवधि 21 मार्च से 30 अप्रैल 2020 तक का पूरा-पूरा वेतन बिना किसी विवाद के उनके खातों में हस्तान्तरित कर दिया गया।

इस कठिन दौर में प्रबन्धकों द्वारा दिखाई गई सह्रदयता एवं सहायता के लिए खानों पर कार्यरत सभी श्रमिकों एवं कर्मचारियों सहित यूनियन ’’खान मजदूर कांग्रेस (इन्टक) भीलवाड़ा’’ द्वारा हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।