GMCH STORIES

सड़क सुरक्षा नियमों की पालना व जागरुकता से रुकेगी मानव हानि-जाट

( Read 8009 Times)

10 Feb 20
Share |
Print This Page
सड़क सुरक्षा नियमों की पालना व जागरुकता से रुकेगी मानव हानि-जाट

  विधायक रामलाल जाट ने कहा कि सडक सुरक्षा नियमों की शत-प्रतिशत पालना तथा लोगों में जनजागरुकता से ही सडक दुर्घटनाओं में मानव हानि को रोका जा सकेगा।  राज्य सरकार सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी तरह के उपाय कर रही है, साथ ही लोगों को जागरुक करने के लिए भी समय समय पर कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।              

          विधायक रामलाल जाट मंगलवार प्रातः सीटी कोतवाली के बाहर जिला प्रशासन, परिवहन विभाग तथा लियो यूथ क्लब के साथ लगाई गई सडक सुरक्षा प्रदर्शनी का जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट क े साथ फीता काटकर शुभारंभ करने के पश्चात् संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने जिला कलक्टर के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा इसे जनजागरण के लिए उपयोगी बताया।
                   जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि सडक दुर्घटनाओं में निरन्तर वृद्धि हो रही है। इसमें कमी लाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।  जिले में प्रतिमाह लगभग 45 लोगों की सडक दुर्घटना में जान चली जाती है।  यह निश्चय ही चिंता का विषय है।  सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग अति आवश्यक है।  उन्होंने कहा कि गति नियंत्राण तथा सुरक्षा उपाय भी आवश्यक है।  सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों आदि के लिए हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है।  बिना हेलमेट उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं की जायेगी तथा संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किये जायेंगे।
                    विधायक जाट ने मुख्यमंत्राी द्वारा भेजे गये सडक सुरक्षा संदेश का पठन किया।  जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने उपस्थित लोगों को सडक सुरक्षा   संबंधी शपथ दिलाई।  बाद में लगभग 1100 स्कूली बच्चों की सडक सुरक्षा रैली को विधायक रामलाल जाट एवं जिला कलक्टर ने हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली छात्रा-छात्राएं हाथों में सडक सुरक्षा संबंधी नारों की तख्तियां एवं बैनर लिये हुए चल रहे थे जो आमजन को सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने का संदेश दे रहे थे। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः सीटी कोतवाली पर आकर समाप्त हुई।  
                     जिला परिवहन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह राठौड ने इस अवसर पर कहा कि ’’युवा शक्ति के माध्यम से परिवर्तन’’ थीम पर सडक सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को सडक सुरक्षा प्रदर्शनी एवं रैली के साथ हुआ है।  सप्ताह का समापन 10 फरवरी को होगा।  सप्ताह के दौरान सडक सुरक्षा संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
                     सडक सुरक्षा प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम नराणीवाल, यातायात प्रभारी पुष्पा कासोटिया, लियो यूथ गु्रप के इकबाल सिंह, सहयोग सेवा संस्थान के गोपाल विजयवर्गीय, स्नेह समर्पण फाउण्डेशन की मोनिका गर्ग, आशा रामावत सहित कई गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। विधायक जाट एवं जिला कलक्टर ने इस अवसर पर सडक सुरक्षा पोस्टर का विमोचन भी किया।
सडक सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितः
                       जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि दोपहर में सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय में सडक सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालयी छात्राओं को सडक सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।  उन्हें सडक सुरक्षा रोकने हेतु अग्रदूत बनकर समाज के लिए कार्य करने तथा सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया।  
                       

            स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग तथा लायन्स क्लब की ओर से रोडवेज बस स्टेण्ड, ट्रांसपोर्ट नगर, पुलिस कन्ट्रोल रुम तथा लाम्बिया टोलनाके पर वाहन चालकों की नैत्रा जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण केन्द्र आयोजित किया गया। राजस्थान सडक सुरक्षा सोसायटी की मोबाईल वेन द्वारा हाईवे पर बसे गांवों/स्कूलों में ओडियो-वीडियो से सडक सुरक्षा संबंधी जनजागरण कार्यक्रम भी आयोजित किया


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like