मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

पब्लिक हेल्थ सर्विस के लिए सल्लोपाट पीएचसी को मिला सम्मान

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्लोपाट को पब्लिक हेल्थ सर्विस में बेस्ट क्वालिटी देने पर बुधवार को जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के हाथों

WAf𝕏TGin✉🖨
पब्लिक हेल्थ सर्विस के लिए सल्लोपाट पीएचसी को मिला सम्मान

बांसवाड़ा/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्लोपाट को पब्लिक हेल्थ सर्विस में बेस्ट क्वालिटी देने पर बुधवार को जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के हाथों सम्मानित किया गया।

सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार ने बताया कि बुधवार को जयपुर में आयोजित हुई राज्यस्तरीय कार्यशाला में सल्लोपाट पीएचसी को सम्मानित किया गया। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड ने सल्लोपाट पीएचसी को पब्लिक हेल्थ सर्विस के तय मापदंडों के अनुसार पाया था।

इस उपलब्धि पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत सेंट्रल क्वालिटी सुपरवाइजर कमेटी की ओर से जारी प्रमाण देकर प्रशंसा की।

यह प्रमाण पत्र 7 मार्च 2022 तक मान्य रहेगा।