शहर के तेली समाज के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तेली ने अपने जन्मदिन पर शनिवार को नेत्रदान की घोषणा की। तेली समाज जिलाध्यक्ष ने वर्तमान समय में नेत्रदान का ज्यादा से ज्यादा लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। दोनों ने कहा कि वे ऐसा कुछ करना चाहते थे, ताकि यह दिन याद रहे। नेत्रदान का संकल्प लेने से यह पल उनके लिए ता उम्र यादगार बन गया है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान कर मरने के बाद भी दूसरों को आंखें देकर पुण्य कमाया जा सकता है।
जिलाध्यक्ष धमेन्द्र तेली ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ नेत्रदान का संकल्प इसलिए लिया कि जिस अंधकार में हम एक क्षण बिताने की कल्पना नहीं कर सकते, उसमें कितने ही लोग जिंदगी बिताने पर मजबूर हैं। मृत्यु के बाद यदि किसी के जीवन में उजियारा हो सकता है तो इससे अच्छा पुण्य का कार्य क्या हो सकता है। इसी भावना के साथ उन्होंने अपनी धर्मपत्नी से चर्चा की तो उन्होंने सहमति दे दी। इसके लिए अपने पति के जन्मदिन का दिन चुना।
Source :