GMCH STORIES

भारत के भूतपूर्व फुटबॉल कप्तान व अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी का 71 वें जन्मदिवस धूम धाम से मनाया जायेगा

( Read 11319 Times)

01 Aug 19
Share |
Print This Page
भारत के भूतपूर्व फुटबॉल कप्तान व अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी का 71 वें जन्मदिवस धूम धाम से मनाया जायेगा

प्रदेश  में फूटबॉल के स्तर को गगनचूंबी ऊँचाईयों तक ले जाने के लिए सदैव वचनबद्ध रहे भारत के भूतपूर्व फुटबॉल कप्तान व अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी के 71 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हिन्दूस्तान जिंक की  विश्वस्तरीय फुटबॉल अकादमी में उनका जन्मदिवस दिनांक ०१, अगस्त, २०१९ को  धूम धाम से मनाया जायेगा।

 हेड कोच सुरेश  कटारिया के अनुसार समय - समय पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन व उच्च स्तर के प्रशिक्षण  से ही हम भविष्य  में  विश्वस्तरीय आयाम स्थापित करने में सफल हो पाऐंगे।

जिंक फुटबॉल के प्रोजेक्ट हेड व दी फुटबॉललिंक के सीईओ चेतन मिश्रा ने बताया कि शनिवार 27 जुलाई, 2019 को भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने भी उदयपुर के ज़ावर स्थित जिंक फुटबॉल अकादमी का दौरा किया था। छेत्री ज़ावर में मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं को देखकर हैरान थे। छेत्री ने कहा की इस तरह की पहल से भारतीय फुटबॉल को भविष्य  में नई ऊँचाईयां मिलेंगी। 

इसी दृश्टिकोण को साकार करने के उद्धेष्य से एक बार फिर उदयपुर के जावर स्थित जिंक फुटबॉल अकादमी में  भारत के भूतपूर्व फुटबॉल कप्तान व अर्जुन अवार्डी  मगन सिंह राजवी के 71 वा  जन्मदिवस अकादमी में मनाया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like