हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर द्वारा ’’राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह’’ के तहत् रन फॉर सेफ्टी सुरक्षा मैराथन का आयोजन किया गया। रविवार सुबह जिंक नगर में मेन गेट से गोल्फ ग्राउण्ड तक आयोजित इस मैराथन में २५० से अधिक जिंक कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं ठेका श्रमिकों ने हिस्सा लिया। दौड का षुभारंभ चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ के महासचिव घनष्याम सिंह राणावत, पायरो हेड कमोद सिंह, सीपीपी इकाई प्रधान मानस त्यागी एवं सेफ्टी हेड आदित्य सिंह ने किया। सभी ने सुरक्षा संदेष देते हुए सुरक्षा षपथ को दोहराया। सुरक्षा सप्ताह के तहत् जिंक नगर एक्जीक्यूटीव क्लब की महिलाओं द्वारा सुरक्षा नुक्कड नाटिका आयोजित कर संदेष दिया गया।