GMCH STORIES

जिंक द्वारा रबी किसानो को कृशि कार्यो के महत्व हेतु रात्रि चौपाल

( Read 13441 Times)

20 Dec 19
Share |
Print This Page
जिंक द्वारा रबी किसानो को कृशि कार्यो के महत्व हेतु रात्रि चौपाल

हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा बी. आई. एस. एल. डी के सहयोग से  ’समाधान‘ परियोजना के अन्तर्गत रबी किसान हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन जावर गांव के ग्राम पंचायत  पर किया गया। जिसमें परियोजना से जुडे  जावर तथा रवा के कुल ६० किसानो  नें  भाग लिया । जिसमें जावर के कृषि पर्यवेशक सोरन सिंह जाटव ने किसानों को रबी फसलों गेंहु व चना की उन्नत कृषि तकनीकी के बारे में जानकारी दी तथा किसानों को  रबी फसलों में किए जाने वाले कृषि कार्यों के महत्व के बारे में बताया। जाटव ने गेंहु की फसल में समुचित सिंचाई प्रणाली, कीट व व्याधियों की रोकथाम, उचित नमी  पर फसल की कटाई व भण्डारण के साथ फसल की महत्वपूर्ण विधियों पर किसानों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक मजदूर संघ के अध्यक्ष लालुराम मीणा, हेड भू-विभाग डॉ. संदिप राजपुत, हेड एडमिन के.जे.के चौधरी , हेड सुरक्षा विनय कुमार उपस्थित थे । जिन्होने  किसानों  के साथ खेती करने के तकनीकी  ज्ञान को समझा।

इस कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड-व बी. आई. एस. एल. डी ’समाधान‘ परियोजना के परियोजना अधिकारी नरेष कुमार व अनिष होला ने चलचित्र के माध्यम से जावर माइन्स क्षैत्र में चल रही समाधान परीयोजना की गतिविधियों को दर्षाया। कार्यक्रम के अर्न्तगत जावर ग्राम की दुर्गा देवी मीणा को कृषि क्षैत्र में उल्लेखनीय भागीदारी निभाने हेतु कृषि विभाग,राजस्थान सरकार की और से  प्रषस्ति पत्र भेंट किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , National News , Udaipur News , Zinc News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like