GMCH STORIES

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सखी उत्सव कार्यक्रम आयोजित

( Read 13298 Times)

03 Mar 19
Share |
Print This Page
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सखी उत्सव कार्यक्रम आयोजित

 चित्तौडगढ । हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर द्वारा अंतर्राश्ट्रीय महिला दिवस पर जिंक नगर में कार्यक्रम  आयोजित किया, जिसमें दो हजार से अधिक ’सखी’ महिलाओं, महिला कर्मचारियों एवं जिंक परिवार की सदस्यों ने हर्शोल्लास से सखी उत्सव मनाया एवं परिवार, समाज और देष को सषक्त करने का प्रण लिया।

कार्यक्रम में चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड पंकज कुमार षर्मा ने कहा कि वेदांता हिन्दुस्तान जिंक के कार्यक्रम सखी और खुशी महिलाओं और बच्चों के सर्वागिण विकास पर केंद्रीत है।  उन्होंने कहा जब तक महिलओं का सशक्तिकरण नहीं होगा और बच्चों का अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा नहीं होगी समाज और देश का विकास नहीं होगा। हिन्दुस्तान जिंक के सखी,खुशी और नंदघर परियोजना इसीकी पहल  है। उन्होंने महिलाओं से सुरक्षा के प्रति स्वयं और अपने परिवार को जागरूक करने का आव्हान किया। 

समारोह का षुभारंभ  लोकेशन हेड पंकज कुमार षर्मा, सीनीयर एडवाइजर सीएसआर एवं एक्सटर्नल अफेयर डॉ दिनेष कुमार गोयल, स्मेल्टर फाइनेन्स हेड हैमेन्द्र षर्मा, पायरो हेड कमोद सिंह, जिंक लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती संगीता षर्मा, प्रबंधन सहायक चित्तौडगढ अरबन को ऑपरेटिव बैंक वंदना वजीरानी, मंजरी फाउण्डेशन के निदेषक संजय षर्मा, सखी प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेश नैन ने  दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

आयोजन मूलतः तीन भागों में सम्पन्न हुआ । पहले भाग के रूप में गोरा बादल स्टेडियम से निकली लगभग १५०० महिलाओं की लंबी रैली रही । रैली में महिलाएं कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ, अपनी आजादी और ताकत के जोश से भरे नारे लगाती हुई जब शहर से निकली तो पूरा शहर जैसे नारों की चेतना से ठहर गया। स्वतः अनुशासन मे कतार बद्ध महिलाओं को चलते देखना कम रोमांचकारी नही था।

दूसरे भाग में महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। जिसमें कबड्डी, रस्साकस्सी, म्यूजिकल चेयर, चम्मच दौड, जलेबी दौड आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। आयोजकों ने खेलों के साथ साथ महिलाओं की रंगोली कलाकारी की भी रोचक प्रतियोगिता कराई । जिससे आयोजन स्थल का रंग-बिरंगी छटाओं से खिल-खिला उठा। इस खेल आयोजन में जहां ग्रामीण महिलाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया, वहीं हिंदुस्तान जिंक के लेडी क्लब ने ग्रामीण महिलाओं के साथ रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में भाग लिया।खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले तथा जीतने वाली महिलाओं को पुरूस्कार वितरीत किये गये।

सखी उत्सव आयोजन का तीसरा हिस्सा सांस्कृतिक कार्यक्रम  रहा जिसमे समूह की महिलाओं के साथ हिंदुस्तान जिंक से लेडी क्लब ने भी भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत महिला समूहों द्वारा वर्ष भर की गई उपलब्धि से हुई। समूह की महिलाओं द्वारा लोक नृत्य तथा गीतों की लोकलुभावन प्रस्तुति दी गई। हिंदुस्तान जिक के लेडी क्लब द्वारा महिला सशकितकरण को समर्पित नृत्य नाटिका ने उपस्थित जन समूह को भावुक कर दिया। पँचदेवला गांव की महिलाओं द्वारा तैयार नाटिका का मूल विषय आर्थिक निर्भरता तथा आर्थिक शोषण से मुक्ति रहा। जिसे लोगों ने बहुत सराहा।

कार्यक्रम में वेदांता सीएसआर हेड श्रीमती निलीमा खेतान ने भी खेलकूद में  षिरकत कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में साथ ही सीएसआर के अन्तर्गत हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित की जा रही परियोजनाओं सखी, समाधान परियोजना,खुषी परियोजना, जंक फुटबॉल एवं षिक्षा संबंल के कार्यो और गतिविधियों की जानकारी स्टॉल के माध्यम से दी गयी।

ज्ञातव्य है कि हिन्दुस्तान जिंक अपने आस पास के क्षेत्र की महिलाओं के सषक्तिकरण के लिये कटिबद्ध है। सखी कार्यक्रम से जुड कर  उदयपुर, राजसमंद, चित्तौडगढ, भीलवाडा एवं अजमेर जिलो की महिलाएं आत्मनिर्भर होने की ओर अग्रसर है।

हिन्दुस्तान जिंक एवं सहेली समिति के मंजरी फाउण्डेषन द्वारा ३०५ स्वयं सहायता समूहों की ३५०० से अधिक ग्रामीण महिलाए जिले में  हिन्दुस्तान जंक द्वारा चलाएं जा रहे कार्यक्रमो से जुडकर लाभान्वित हो रही है जिस पर कार्यक्रम में हर्श जताया साथ ही कुछ महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किये।

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ५ जिलों उदयपुर,राजसमंद, भीलवाडा, अजमेंर, चित्तौडगढ एवं उत्तराखण्ड के पंतनगर में सखी कार्यक्रम चलाया जा रहा है।  हिन्दुस्तान जिंक की १७८४ सखी समूहों से जुडकर २२३७६ महिलाएं लाभान्वित हो रही है।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक के  एचआर हैड अनागत आषीश, हैड प्रषासन कर्नल हरिभगवान सिंह सहित अधिकारी एवं मंजरी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Zinc News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like