GMCH STORIES

मल्लखंब प्रदर्शन रहा आकर्षण का केन्द्र करीब 2000 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास

( Read 2077 Times)

21 Jun 25
Share |
Print This Page
मल्लखंब प्रदर्शन रहा आकर्षण का केन्द्र करीब 2000 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास


उदयपुर, विश्व योग दिवस पर शनिवार को फतहसागर पाल पर विशाल योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री उदय देशपाण्डे थे।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार केन्द्र द्वारा जिला प्रशासन उदयपुर, उदयपुर विकास प्राधिकरण एवं आयुष विभाग के सहयोग से विश्व योग दिवस पर 21 जून शनिवार को फतहसागर पाल पर विशाल योगा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री उदय देशपाण्डे थे।
शनिवार को सुबह सबसे पहले दीप प्रज्वलन के बाद मल्लखंब का प्रदर्शन पद्मश्री उदय देशपाण्डे दल द्वारा दिया गया, जिसने दर्शकों को भारतीय परंपरा और योग की शारीरिक शक्ति से रूबरू कराया। उसके बाद माननीय प्रधानमंत्री के भाषण का लाईव टेलीकास्ट किया गया। उसके बाद मुख्य योगाचार्य किरण सोनी के नेतृत्व में पूर्वा मान, मोनिका दशोरा, पूजा शर्मा तथा जयश्री द्वारा आमजन को योगाभ्यास करवाया गया। इस कार्यक्रम में करीब दो हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंत में पद्मश्री उदयदेश पाण्डे तथा अंतर्राष्ट्रीय काइकिंग प्लेयर प्रतीती व्यास का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया। इस कार्यक्रम में केन्द्र के उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत, सहायक निदेशक (वित्तीय एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी, सी.एल. सालवी, हेमंत मेहता, राकेश मेहता, भूपेन्द्र सिंह कोठारी, दिनेश बापना, बी.एल. नलवाया, सिद्धांत भटनागर आदि उपस्थित थे। कमल नाहटा, भूपेश खमेसरा, प्रकाश कोठारी भी उपस्थित थे।
इस आयोजन में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, ओसवाल सभा उदयपुर, सनातन धर्म सेवा समिति, सांस्कृतिक स्त्रोत व प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी), माइ युवा भारत (एनवाईके), श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, अणुव्रत समिति, ओसवाल सभा, महावीर स्वाध्याय मंडल सुंदरवास, महावीर नवयुवक मंडल सुंदरवास, आदर्श महिला स्वाध्याय मंडल सुंदरवास, जैन सोशल ग्रुप कुटुम्ब, उपभोक्ता संरक्षण संगठन, भारत विकास परिषद सुभाष, त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज, बडाला क्लासेस सहित कई संस्थाओं के साथ विद्याभवन सीनियर सैकण्डरी स्कूल फतहपुरा, सेंट एंथोनी स्कूल बलीचा एवं विभिन्न स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थी और शहरवासियों की भागीदारी रही। साथ ही शिल्पग्राम से आए लोक कलाकार एवं शिल्पकार, बागोर की हवेली में संचालित धरोहर कार्यक्रम के कलाकारों सहित आम नागरिकों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like