GMCH STORIES

अहमदाबाद विमान दुर्घटना मे मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए सम्पूर्ण गीता परायण कर  मृतकों को दी श्रद्धांजलि  l  

( Read 1894 Times)

20 Jun 25
Share |
Print This Page

अहमदाबाद विमान दुर्घटना मे मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए सम्पूर्ण गीता परायण कर  मृतकों को दी श्रद्धांजलि  l  

उदयपुर : आज  गीता परिवार उदयपुर के गीता साधकों व अन्य संगठनो के प्रतिनिधियों के साथ  अशोक नगर स्थित श्री सान्डेश्वर महादेव मन्दिर में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना से संपूर्ण गीता  का परायण किया ।  गीता प्रचारक गोपाल कनेरिया ने बताया कि गीता मर्मज्ञ संतोष दीदी,गौभक्त गीता प्रेमी संपतलाल महेश्वरी, राधा  जी महेश्वरी,  गिरधारी लाल बारहट, मंजू कुमावत, पूर्णिमा व्यास द्वारा  संपूर्ण गीता जी का परायण किया गया । पाठ के अंत मे सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शांति पाठ, महामृत्युंजय मंत्र व गायत्री मंत्र के सामूहिक जप किये गये तथा दीपक जलाकर सामूहिक प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मन्दिर महंत श्री बालमुकुंद शर्मा ने इस आयोजन मे पूर्ण सहयोग प्रदान किया , संतोष दीदी व डॉ कमल मेहरा की और से गायों को हरा चारा खिलाया गया।   मंदिर में दीपदान कर महादेव जी को पुष्पांजलि अर्पित कर सर्व शांति कल्याण की प्रार्थना की गई।साण्डेश्वर मंदिर समिति से  रमेश जी जैन, चौसर जी माली, नितेश नागदा, रामचंद्रजी,शांति लाल जी, मन्नू भाई सिंधी, शैलेन्द्र सिंह ने सहयोग किया। इस अवसर कई  भक्तजन उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like