GMCH STORIES

वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान के तहत मूणवास में जल शपथ दिलाई

( Read 1148 Times)

11 Jun 25
Share |
Print This Page

वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान के तहत मूणवास में जल शपथ दिलाई

उदयपुर। वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग की ओर से पंचायत समिति स्तरीय कार्यकम कैलाशपुरी मूणवास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान प्रतिभा नागदा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उपखंड अधिकारी निरमा विश्नोई ने वंदे गंगा अभियान की जानकारी दी एवं उपस्थित आमजन को जल शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़ ने जल संरक्षण की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर आयोजित जल संरक्षण रैली को जिला परिषद सदस्य पिंकी मांडावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरपंच नारायण लाल गमेती ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए इसे रोजमर्रा मे अपनाने का आह्वान किया। मंच संचालन अशोक मोड ने किया।
जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधिशाषी अभियंता मुकेश सिंह अत्री ने जलग्रहण कार्यों का अवलोकन कराया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रमेश राजपुरोहित, सहायक विकास अधिकारी हितेश जोशी, अनिल दशोरा, रेंजर तेज सिंह राणावत, कनिष्ठ अभियंता पूजा बोलीवाल, सहायक कृषि अधिकारी वालू राम मीणा, मोटूलाल वैष्णव, भगवती देवी गमेती, हीरालाल डांगी, गगन गमेती, निर्भय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन नरेन्द्र सोनी सहायक अभियंता,जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग उदयपुर ने किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like