उदयपुर।एआईसीसी के निर्देशानुसार पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा "संविधान बचाओ अभियान" के माध्यम से देश की जनता को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में "संविधान बचाओ अभियान" एवं समय पर जातिगत जनगणना करवाने की मांग को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी आज "संविधान बचाओ रैली" का आयोजन हुआ।
"संविधान बचाओ रैली" कार्यक्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि आज के समय में देश में लोकतंत्र और संविधान को बनाए रखने की बेहद आवश्यकता है। और केंद्र की मोदी सरकार हो या राजस्थान की "पर्ची सरकार" दोनों ही संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का निरंतर प्रयास कर रहे है। ऐसे में हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हम देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए आगे आए और ये लड़ाई जमीनी स्तर तक लड़ें। हम सभी जमीनी स्तर तक जाकर आमजन को केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की "पर्ची सरकार" की मनमानियों को उजागर करेंगे। साथ ही मोदी सरकार से मांग भी करते है कि वो तय समय पर जातिगत जनगणना करवाए जिससे कि समाज के हर वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व मिले।
"संविधान बचाओ रैली" में प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त प्रभारी दामोदर गुर्जर, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पीसीसी महासचिव पंकज कुमार शर्मा, राजस्थान इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, अजय सिंह, वरिष्ठ नेता के के शर्मा, पूर्व पार्षद चंदा सुहालका, शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दलपत सिंह चुंडावत, मोहम्मद अय्यूब, महासचिव दीपक व्यास, जय प्रकाश निमावत, नजमा मेवाफरोश, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज पालीवाल, हरीश शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।