उदयपुर। ज्योतिष को केवल अंधविश्वास मानने वालों के लिए यह पुस्तक एक नई सोच की दस्तक है। प्रख्यात लेखक और सलाहकार अनुराग अग्रवाल द्वारा लिखित पुस्तक ज्योतिषः विज्ञान और अध्यात्म का संगम आज एक विशेष समारोह में लॉन्च की गई।
इस पुस्तक में लेखक ने हजारों वर्षों पुरानी भारतीय ज्योतिष विद्या को वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आध्यात्मिक गहराई से समझाने का प्रयास किया है। अनुराग अग्रवाल का मानना है कि ष्ज्योतिष न तो केवल भाग्य का खेल है और न ही केवल धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा, यह एक वैज्ञानिक प्रणाली है जो समय, गति और ऊर्जा के गूढ़ संबंधों को समझाती है।
पुस्तक में आधुनिक विज्ञान, खगोलशास्त्र और आध्यात्मिक अनुभवों को जोड़ते हुए यह बताया गया है कि कैसे ग्रहों की चाल और ब्रह्मांडीय ऊर्जा हमारे जीवन को प्रभावित करती है। साथ ही यह पुस्तक उन आम धारणाओं और भ्रांतियों को भी चुनौती देती है जो ज्योतिष को मात्र टोने-टोटके से जोड़कर देखती हैं।
यह किताब न केवल ज्योतिष में रुचि रखने वालों के लिए उपयोगी है, बल्कि विज्ञान और दर्शन में गहरी सोच रखने वाले पाठकों के लिए भी एक अद्भुत अनुभव प्रदान करती है। सरल भाषा, रोचक उदाहरणों और गहन विश्लेषण से भरी यह पुस्तक अब बाजार में उपलब्ध है। यह किताब न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों में भी ज्योतिष को समझने वाले पाठकों के बीच चर्चा का विषय बन सकती है।
लेखक अनुराग अग्रवाल एक सफल व्यवसायी, निवेशक और गहन सोच रख्सने वाले लेखक हैं। वे विज्ञान, दर्शन और भारतीय परंपराओं को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।