GMCH STORIES

युवा भारत के स्वप्नद्रष्टा राजीव गांधी जी का देश के नवनिर्माण में अमिट योगदान- कचरू लाल चौधरी 

( Read 1166 Times)

21 May 25
Share |
Print This Page
युवा भारत के स्वप्नद्रष्टा राजीव गांधी जी का देश के नवनिर्माण में अमिट योगदान-  कचरू लाल चौधरी 

उदयपुर।  पूर्व प्रधानमंत्री एवं "भारत-रत्न" स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज देहात जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित कार्यालय में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आज देहात जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, "भारत-रत्न" स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर स्व. राजीव गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उसके पश्चात उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने राजीव गांधी जी को नमन करते हुए कहा की युवा भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव गांधी जी का देश के नवनिर्माण में अमिट योगदान है। राजीव गांधी जी ने युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने के लिए मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने जैसा क्रांतिकारी फैसला किया। आज का युवा भारत स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा देखे गए स्वपन की ही देन है। जिसमें उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने का अहम फैसला किया था। आज देश में जो सूचना एवं संचार क्रांति आई है उनके पीछे स्वर्गीय राजीव गांधी जी की ही सोच थी। राजीव गांधी जी ने उस समय प्रधानमंत्री रहते हुए देश में सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी का विकास किया और देश को सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में लाकर खड़ा कर दिया है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें नमन करते हैं।

पुण्यतिथि अर्पित करने वालों में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, राजस्थान इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, पूर्व विधायक बसंती देवी मीणा, उदयपुर ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कटारा, सलूंबर कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा, सुनील कुमार भजात, राम लाल गायरी, गुलाब सिंह राव, प्रधान राधा देवी परमार, प्रधान गंगा राम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, रूप लाल मीणा, रायसा राम खैर, खेमराज मीणा, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उपाध्यक्ष मोड़ सिंह सिसोदिया, महासचिव भूपेंद्र चौहान, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, भगवान लाल अहीर, सचिव धनपाल जैन, रतन लाल पूर्बिया, गोपाल सरपटा, दिनेश औदिच्य, महेंद्र डामोर, सुंदर लाल मीणा, लक्ष्मी लाल सोनी सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like