GMCH STORIES

उदयपुर विकास संघर्ष समिति द्वारा  प्रताप जयंती पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत

( Read 1468 Times)

09 Jun 24
Share |
Print This Page

उदयपुर विकास संघर्ष समिति द्वारा  प्रताप जयंती पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत

 उदयपुर | दिनांक 09 जून 2024 |उदयपुर विकास संघर्ष समिति के द्वारा  महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ।

 समिति के  मोहम्मद आजम ने बताया कि  समिति के सदस्यो ने शोभायात्रा मे सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की प्रतिमा को माल्यार्पण एवं  पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा  का भव्य स्वागत किया |शोभा यात्रा में प्रेम सिंह शक्तावत एवं कमलेंद्र  सिंह पंवार सहित शहर के गणमान्य समाज सेवी उपस्थित रहे |

 समिति की और से शिरीष नाथ माथुर ने कहा की महाराणा प्रताप को उनके पिता महाराणा उदयसिंह से युद्ध में निपुणता विरासत स्वरुप प्राप्त थी और वे कुशल प्रशासक कहलाये | प्रताप का व्यक्तित्व और कृतित्व ही ऐसा है जो स्वतः  उन्हें प्रातः स्मरणीय कहने पर हम सभी को  विवश कर देता है | आज के दौर में प्रताप का समर्पण एवं  संघर्ष  संपूर्ण राष्ट्र निर्माण में सहायक है |

समिति ने स्वागत कर उदयपुर शहर मे साम्प्रदायिक सौहार्द व सद्भावना  का परिचय दिया। समिति की और से  दिनेश पारख, डॉ विनोद चौधरी,सरदार हाजी मोहम्मद  आदि उपस्थित रहे |


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like