उदयपुर । वनमण्डल उदयपुर के रेंज गोगुन्दा में मांडिया कार्यस्थल पर जैव विविधता संवर्द्धन के लिए बीजारोपण व वृक्षारोपण कार्यशाला आयोजित हुर्द। इसमें वन संरक्षक आर.के.जैन व उप वन संरक्षक डी.के. तिवारी ने कार्यालय के अधीन समस्त रेंजों के वृक्षारोपण से जुडे़ क्षेत्रीय वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न विधियों के माध्यम से बीजों की बुवाई कर वनक्षेत्रों में पौधें उगाने एवं उनके संरक्षण की जानकारी दी।
कार्यशाला में जैव विविधता संरक्षण एवं संवर्धन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। वन क्षेत्रों में नवाचारों पर जोर दिया एवं पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में क्षेत्रीय वन अधिकारी नरपत सिंह राठौड़ ने भी विचार रखे।