मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर जिलाध्यक्ष विष्णु पटेल का किया स्वागत

एकलिंगपुरा नवयुवक मण्डल के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय डांगी क्षत्रिय संघ के नवनियुक्त उदयपुर जिलाध्यक्ष विष्णु पटेल का किया स्वागत शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित

WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर जिलाध्यक्ष विष्णु पटेल का किया स्वागत

उदयपुर | एकलिंगपुरा नवयुवक मण्डल के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय डांगी क्षत्रिय संघ के नवनियुक्त उदयपुर जिलाध्यक्ष विष्णु पटेल का किया स्वागत शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित करके एकलिंगपुरा गांव में एकलिंगपुरा नवयुवक मण्डल के सदस्यों ने विष्णु पटेल को मेवाड़ी साफा पहना कर किया स्वागत ।

इस अवसर मण्डल के पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । इस अवसर पर पटेल ने कहा की ओ बी सी जातियों को एक होकर समाज हित में कार्य करना होगा ।

संगठित समाज ही देश के विकास में सहयोगी हो सकता है। डांगी समाज में शिक्षा के स्तर सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया ।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मनवा खेड़ा के उपसरपंच शंभुलाल डांगी , एकलिंगपुरा नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष प्रताप सिंह चुण्डावत , सचिव रामलाल लौहार , राकेश सेन , उदयलाल डांगी , भेरुलाल डांगी , माधवलाल डांगी , हरिसिह , जीवनलाल प्रजापत , भेरुलाल प्रजापत , रुपदास वैष्णव , शंकरलाल डांगी , नगर निगम उदयपुर के पार्षद लौकेश गौड़ , पूर्व पार्षद मनिष श्रीमाली , अप्रवासी भारतीय जीतेन्द्र श्रीमाली , एडवोकेट शेहजाद भाई , मनोहर लाल बजाज , मेवाड़ किसान संघर्ष समिती के सहसंयोजक प्रेम चंद पटेल , तोलीराम डांगी , प्रकाश डांगी , लक्ष्मीलाल डांगी , ग्राम पंचायत मनवा खेड़ा के वार्ड पंच नारायण डांगी आदी मौजूद थे।

कार्यक्रम संयोजन मेवाड़ किसान संघर्ष समिती के मिडिया प्रभारी अंबालाल पटेल ने किया ।