मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

नीरजा मोदी स्कूल में मनाया कारगिल विजय दिवस

कारगिल युद्ध की विजय प्राप्ति और इस में शहीद हुए देश के जांबाज सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर में कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
नीरजा मोदी स्कूल में मनाया कारगिल विजय दिवस

उदयपुर। कारगिल युद्ध की विजय प्राप्ति और इस में शहीद हुए देश के जांबाज सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर में कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

सर्व प्रथम विद्यालय के समस्त स्टाफ ने एक वर्चुअल कार्यक्रम के द्वारा हमारे थल, जल और वायु सैनिकों के सम्मान में देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए और शहीदों के शहादत को नमन किया। इस दिवस को और अधिक स्मरणीय बनाने हेतु विद्यार्थियों द्वारा तिरंगे बैज बनाएं गए एवम् स्लोगन लिखे गए।

निदेशिका साक्षी सोजतिया ने कहा कि सच्चे देश भक्त वह होते हैं जो अपनी देश की एकता, अखंडता एवम् रक्षा के लिए निरंतर सहयोग करते रहते हैं। प्रिंसिपल जॉर्ज ए. थॉमस ने कार्यक्रम के सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया।