मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

13 जून को होंगा पाथल पीथल का मंचन

भारतीय लोक कला मंडल, उदयपुर और दी परफॉमर्स कल्चरल सोसायटी, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में कन्हैया लाल सेठिया द्वारा लिखित प्रसिद्ध कविता पाथल और पीथल पर आधारित कार्यक्रम का मंचन किया जाएगा।

WAf𝕏TGin🖨
13 जून को होंगा पाथल पीथल का मंचन

, उदयपुर, भारतीय लोक कला मंडल के निदेशक डॉक्टर लईक हुसैन ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर दिनांक 13 जून 2021 को भारतीय लोक कला मंडल, उदयपुर और दी परफॉमर्स कल्चरल सोसायटी, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में कन्हैया लाल सेठिया द्वारा लिखित प्रसिद्ध कविता पाथल और पीथल पर आधारित कार्यक्रम का मंचन किया जाएगा। जिसका निर्देशन उदयपुर के उदयीमान रंगकर्मी, कलाकार कविराज लईक द्वारा किया जाएगा।

डॉक्टर लईक ने बताया कि कार्यक्रम की रिहर्सल कलाकार अपने-अपने घरों से जूम मीटिंग ऐप के माध्यम से जुड़ कर कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम इस वर्ष भी सोशल मीडिया पेज के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। जिसे भारतीय लोक कला मण्डल के फेसबुक पेज पर जुड कर देखा जा सकेगा।