उदयपुर मेवाड की परम्परानुसार माघ माह की पूर्णिमा को सिटी पेलेस उदयपुर के ऐतिहासिक माणक चौक में धर्मसभा के सदस्यों व पुरोहित जी की उपस्थिति में विधि-विधान व मंत्रोचार के साथ प्रातःकालीन मुहूर्त में होलिका रोपण हुआ।
इस अवसर पर महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि मेवाड के प्रमुख त्योहारों में होली उत्सव का उमंगभरा विशेष महत्व रहता है। होलिका रोपण से ही मंदिरों में ठाकुरजी के सम्मुख फागण के गीत सुनाये जाते हैं। कोरोना माहमारी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाएगा।