GMCH STORIES

कांग्रेस कार्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह सादगीपूर्वक मनाया

( Read 10527 Times)

28 Jan 21
Share |
Print This Page
कांग्रेस कार्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह सादगीपूर्वक मनाया

उदयपुर | उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह मंगलवार को सादगीपूर्वक मनाया गया। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने ध्वजारोहण किया। 

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने सभी कांग्रेसजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज सत्ता ऐसे लोगों के हाथों में है, जो केवल मनमानी करना जानती है। मोदी सरकार के आने के बाद देश के सर्वधर्म समभाव, अनेकता में एकता के मूल्यों को गहरी ठेस पहुंची है। आज देश बड़ी चिन्ताजनक परिस्थिति में है। सर्दी का मौसम होने के बावजूद देश का किसान, देश का अन्नदाता आज सडक़ों पर अपनी मांगों एवं ह$क की लड़ाई लड़ रहा है। मोदी सरकार देश के किसानों की आवाज को सुनना नहीं चाहती। सिंघु बॉर्डर पर लगभग पिछले दो माह से जारी आन्दोलन में कई किसान सर्दी की मार से अपनी जान गवा चुके हैं। लेकिन सरकार किसानों की मांगों को लेकर किसी प्रकार का कोई उत्साह नहीं दिखा रही है। सरकार को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए, कि देश का किसान न तो अकेला है और न ही कमजोर। पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। सभी कांग्रेसजन आज के दिन यह संकल्प लें कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता है, तब तक कांग्रेस पार्टी अपना कड़ा विरोध जारी रखेगी। 

निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि जिन राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शों को लेकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश को एक नई दिशा दी, आज वे आदर्श और मूल्य खतरे में है। दिल्ली में लाखों की संख्या में किसान आन्दोलन कर रहे हैं। सरकार किसानों की समस्याओं को न सुनना चाहती है और न ही समझना चाहती है। देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। गूंगी और बहरी मोदी सरकार को कोई सुध नहीं है। सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए नोटबंदी, जीएसटी एवं किसान कानून लागू किए। जिसका पूरे देश में विरोध हुआ। देश के किसानों को उनका दिलाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार का कड़ा मुकाबला करना होगा, तभी हमारे महान नेताओं के सपनों के भारत का निर्माण करने की दिशा में अग्रसर होंगे। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, लालसिंह झाला, पंकज कुमार शर्मा, पूरण मेनारिया, फतहसिंह राठौड़, के. के. शर्मा, गणेश राजोरा, शिवराज सिंह धाभाई, मोहम्मद अय्यूब, अर्जुन राजोरा, फिरोज अहमद शेख, नासिर खान, हितांशी शर्मा, नजमा मेवाफरोश, अजय सिंह, हरीश शर्मा, विजयशंकर कुमावत, बाबूलाल गायरी, श्रीमती उषा गुप्ता, शंकर चंदेल, राधाकृष्ण मेहरा, राजेन्द्र सिंह बारहठ, उदयानन्द पुरोहित, शाहिद हुसैन, गणपत चौधरी, प्रो. पी. आर. व्यास, बाबूलाल जैन, प्रमोद खाब्या सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like